facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

कोफोर्ज के राजस्व में जीसीसी का योगदान करीब 10 फीसदी

कंपनी ने इस साल की शुरुआत में जीसीसी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया ताकि ग्राहकों को जीसीसी को अपने व्यवसाय का अभिन्न हिस्सा बनाने और उसका विस्तार करने में मदद मिल सके।

Last Updated- August 13, 2025 | 10:06 PM IST
IT Company

मझोले स्तर की आईटी कंपनी कोफोर्ज ने कहा है कि वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) कारोबार पहले से ही उसके राजस्व में लगभग 10 प्रतिशत या लगभग 14.7 करोड़ डॉलर का योगदान दे रहा है। कंपनी ऐसे क्षेत्र पर अपना ध्यान दोगुना कर रही है जिसने आईटी सेवा प्रदाताओं के लिए कड़ी चुनौती पेश की है।

कोफोर्ज अपने मुख्य वर्टिकलों पर ध्यान दे रही है। इनमें बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं (बीएफएस), बीमा और यात्रा, परिवहन और हॉस्पिटैलिटी (टीटीएच) शामिल हैं। साथ ही वह हेल्थकेयर जीसीसी को भारत में अपनी इकाइयां लगाने में मदद करने के लिए अपना दायरा भी बढ़ा रही है। यह जानकारी कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस प्रोसेस सर्विस (बीपीएस) और जीसीसी इकाइयों की प्रमुख मैड्डी हेगड़े ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में दी।

हेगड़े ने कहा, ‘उद्योग जगत के दृष्टिकोण से यह गहन विशेषज्ञता है जो मुझे लगता है कि हमारे लिए फायदेमंद है। मैं यह कहने में सक्षम हूं कि हम लगभग 10-15 प्रतिशत का योगदान देंगे, लेकिन कोफोर्ज भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। अब अगर हम अगले दो वर्षों में (जैसा कि हमारे सीईओ ने कहा) 2 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लेते हैं तो 20 करोड़ डॉलर कोई खराब भी नहीं होगा।’

कंपनी ने इस साल की शुरुआत में जीसीसी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया ताकि ग्राहकों को जीसीसी को अपने व्यवसाय का अभिन्न हिस्सा बनाने और उसका विस्तार करने में मदद मिल सके। कंपनी ने कहा कि कई उद्यम अपनी ऑफशोर रणनीतियों को अकेले ही आगे बढ़ाने के लिए जूझ रहे हैं, जिससे सभी स्तरों के सेवा प्रदाताओं को उनके साथ जुड़ने और वर्तमान में सबसे लोकप्रिय वर्टिकल का कुछ हिस्सा हासिल करने में मदद मिल रही है।

बड़े आईटी सेवा प्रदाता भी इन जीसीसी के साथ जुड़ रहे हैं और उन्होंने व्यावसायिक इकाइयां स्थापित की हैं तथा उनके प्रबंधन के लिए प्रमुखों की नियुक्ति की है। विप्रो और कॉग्निजेंट इस दौड़ में हाल में शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियां हैं, जबकि इन्फोसिस और टेक महिंद्रा पिछले कुछ समय से जीसीसी के साथ काम कर रही हैं। हेक्सावेयर ने जीसीसी में अपना दायरा बढ़ाने के लिए जुलाई में एसएमसी स्क्वायर्ड समूह की दो कंपनियों को लगभग 12 करोड़ डॉलर में खरीदा था।

First Published - August 13, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट