facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

Flipkart Same Day Delivery: उसी दिन समान पहुंचाएगी फ्लिपकार्ट

Advertisement

Flipkart Same Day Delivery : उपभोक्ता यदि दोपहर 1­ बजे तक अपना ऑर्डर बुक कर देते हैं तो उन्हें आधी रात 12 बजे से पहले सामान सप्लाई कर दिया जाएगा।

Last Updated- January 31, 2024 | 10:35 PM IST
Flipkart

वालमार्ट के मालिकाना हक वाली ई-कॉमर्स फर्म फ्लिपकार्ट देशभर में विभिन्न श्रेणियों में उत्पादों की उसी दिन आपूर्ति की व्यवस्था शुरू करने जा रही है। इस कदम से कंपनी महानगरों समेत 20 शहरों में अपने लाखों उपभोक्ताओं को समय पर सामान पहुंचाने में कामयाब होगी।

महानगरों के अलावा जिन बड़े शहरों में फ्लिपकार्ट अपनी यह त्वरित आपूर्ति सेवा देने जा रही है, उनमें भुवनेश्वर, कोयंबत्तूर, गुवाहाटी, इंदौर, जयपुर, लुधियाना, नागपुर, पटना, रायपुर, सिलिगुड़ी और विजयवाड़ा शामिल हैं।

उपभोक्ता यदि दोपहर 1­ बजे तक अपना ऑर्डर बुक कर देते हैं तो उन्हें आधी रात 12 बजे से पहले सामान आपूर्ति कर दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख हेमंत बदरी ने साक्षात्कार में कहा, ‘यह सभी के लिए है और इस पर कोई बढ़ी लागत नहीं आएगी। हमारा उद्देश्य पूरे देश में इस सेवा को शुरू करना है।’

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement