facebookmetapixel
Advertisement
सिक्किम सुरंग हादसे में सभी 25 श्रमिकों के शव मिले, 72 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यूभारत पर अमेरिका ने 12.5% की जगह 10% टैरिफ लगाया, जबरन मजदूरी से जुड़े नियम बदलने का मिला फायदा90 डॉलर के ऊपर टिके कच्चे तेल के दाम तो महंगा हो सकता है पेट्रोल, BPCL ने दिया बड़ा संकेतरूस से सस्ता तेल खरीदने के बाद भी BPCL की लागत क्यों बढ़ गई? जानिए कहां बिगड़ा पूरा हिसाबHDFC, SBI, ICICI समेत बड़े बैंकों की नई तैयारी! डॉलर बॉन्ड से जुटेगा बड़ा फंडकच्चे तेल में उछाल से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका, सोना करीब ₹600 टूटा, चांदी ₹1,300 लुढ़कीबैंकों में नकदी 3 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर, क्या लोन और ब्याज दरों पर पड़ेगा असर? जानिए वजहQuick Commerce की जंग अब कूपन की नहीं, गोदाम और सप्लाई चेन की हैCJP प्रदर्शन के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन, DMRC ने जारी की लिस्टOpening Bell: US-Iran तनाव से बाजार में मची हलचल! Sensex 500 अंक लुढ़का, Nifty 23,700 के करीब

सेल में 60 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:39 AM IST

प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों एमेजॉन तथा फ्लिपकार्ट पर चल रही बंपर सेल के दौरान दोनों कंपनियों को लगभग 60 करोड़ डॉलर का कारोबार होने की उम्मीद है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों तथा विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना से पहले होने वाली इस तरह के आयोजनों के मुकाबले इस बार करीब 25 फीसदी ज्यादा बिक्री होने की संभावना है। कुल बिक्री के साथ साथ ऑर्डरों की संख्या में भी सामान्य से 40 फीसदी वृद्धि की उम्मीद लगाई जा रही है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट सोमवार तक 5 दिन की ‘बिग सेविंग डेज’ नाम से सेल चला रही है, जबकि एमेजॉन की 48 घंटे की प्राइम डे सेल शुक्रवार रात को समाप्त हुई।
फ्लिपकार्ट तथा एमेजॉन पर होने वाली बिक्री से परिचित व्यक्ति ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज एवं एमेजॉन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की तुलना में ये बिक्री के बड़े आयोजन नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी इस दौरान कंपनियों की कुल बिक्री लगभग 60 करोड़ डॉलर होने की उम्मीद है।’
ई-कॉमर्स कंपनियों ने डिलिवरी तथा आखिरी छोर तक लोगों से जुडऩे की अपनी क्षमताओं में तेज सुधार किया है और छूट को न्यूनतम रखने की रणनीति अपनाई है। सूत्रों का कहना है कि एमेजॉन तथा फ्लिपकार्ट, दोनों प्लेटफॉर्म पर ही इलेक्ट्रॉनिक सामानों की भारी मांग देखी जा रही है।
दो दिनों की बिक्री सेल के दौरान एमेजॉन इंडिया पर स्मार्टफोन की बंपर बिक्री देखी गई और इससे परिचित एक व्यक्ति ने बताया कि कई वस्तुओं का स्टॉक काफी जल्दी खत्म हो रहा था।
फॉरेस्टर रिसर्च के एक वरिष्ठ पूर्वानुमान विश्लेषक सतीश मीणा ने कहा, ‘विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और स्मार्टफोन जैसी श्रेणियों में ब्रांडों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और स्मार्टफोन पर अधिक संख्या में लोग काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बिक्री मूल्य अच्छा लगेगा क्योंकि इन श्रेणियों में बहुत अधिक बिक्री हुई है। हालांकि, इस बार कंपनियां इन श्रेणियों में छूट पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही हैं क्योंकि उन्हें ऑफलाइन स्टोर्स से प्रतिस्पर्धा नहीं मिल रही हैं।’
विशेषज्ञों का कहना है विक्रेताओं पर अधिक दबाव बनाने के बजाय एमेजॉन तथा फ्लिपकार्ट ने सौदों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए खरीदारों को छूट की पेशकश करने के लिए बैंकों से बातचीत की है। फ्लिपकार्ट 2,00,000 से अधिक विक्रेताओं और 2,50,000 छोटे विक्रेताओं जैसे कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों आदि के साथ काम करती है। वहीं, एमेजॉन डॉट इन पर 6,00,000 से अधिक विक्रेता हैं।

Advertisement
First Published - August 7, 2020 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement