facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

डेटा और AI में तेजी लाने के लिए Databricks का बड़ा ऐलान: भारत में करेगा 25 करोड़ डॉलर से ज्यादा का निवेश

Advertisement

बेंगलूरु में खोला नया आरऐंडडी केंद्र, 750 कर्मचारियों तक टीम विस्तार की योजना

Last Updated- April 24, 2025 | 10:37 PM IST
Databricks

डेटा और एआई क्षेत्र की कंपनी डेटाब्रिक्स ने डेटा और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) में नवाचार को रफ्तार देने के लिए अगले तीन साल के दौरान भारत में 25 करोड़ डॉलर से ज्यादा का रणनीतिक निवेश करने का आज ऐलान किया।

ट्रैक्सन के अनुसार 62 अरब डॉलर मूल्य की यह कंपनी इस वित्त वर्ष के अंत तक भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ाकर 750 करने जा रही है। जिस निवेश का ऐलान किया गया है, उसका उपयोग प्रशिक्षण और सक्षमता, अनुसंधान एवं विकास (आरऐंडडी) और बाजार बढ़ाने के संसाधनों में मदद के लिए किया जाएगा।

डेटाब्रिक्स में एशिया प्रशांत और जापान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक एड लेंटा ने कहा, ‘भारत डेटाब्रिक्स के लिए प्रमुख बाजारों में से एक है। हमें खुशी है कि कॉमर्सआईक्यू, फ्रेशवर्क्स, एचडीएफसी बैंक, स्विगी, टीवीएस मोटर और जेप्टो सहित कई प्रमुख कंपनियां अपने कारोबारों में नवाचार और परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए डेटाब्रिक्स डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म का लाभ उठा रहे हैं।’

यह निवेश कंपनी द्वारा हाल में बेंगलूरु में अपना नया आरऐंडडी कार्यालय खोलने के बाद किया जा रहा है। बेंगलूरु केंद्र डेटाब्रिक्स के वैश्विक आरऐंडडी नेटवर्क का हिस्सा होगा, जिसमें एम्स्टर्डम, बेलग्रेड, बर्लिन, सैन फ्रांसिस्को, माउंटेन व्यू और सिएटल की साइटें शामिल हैं। डेटाब्रिक्स में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) विनोद मरूर ने कहा, ‘हम दुनिया भर में प्रमुख प्रौद्योगिकी केंद्रों में अपनी मौजूदगी का विस्तार जारी रखे हुए हैं। भारत में और विशेष रूप से बेंगलूरु में आरऐंडडी में हमारा निवेश यहां पाए जाने वाले असाधारण तकनीकी कौशल में हमारे विश्वास को दर्शाता है।’

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement