facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

डेटा सेंटर, जीसीसी से बढ़ेगा ब्लैक बॉक्स का राजस्व : सीईओ

Advertisement

चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने 5,925 करोड़ रुपये से 6,000 करोड़ रुपये तक के राजस्व का अनुमान जताया है।

Last Updated- February 19, 2025 | 11:48 PM IST
Data Center

दुनिया भर में डेटा सेंटरों की मांग बढ़ने की वजह से डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी ब्लैक बॉक्स को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में उसका राजस्व बढ़कर 7,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। यह बड़े उद्यमों और अधिक मूल्य वाले अवसरों के अनुबंधों की दमदार दरों के बल पर आएगा। डलास की इस कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2029 तक दो अरब का राजस्व हासिल करना है।

ब्लैक बॉक्स के मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) संजीव वर्मा ने विशेष बातचीत में कहा कि मेटा, गूगल जैसे बड़े उद्यमों और अब ओपनएआई जैसी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कंपनियों की डेटा स्टोर करने की मांग इतनी अधिक है कि दुनिया भर में बड़े डेटा सेंटर बनाने होंगे जिससे डिजिटल बुनियादी ढांचे के उत्पादों और सेवाओं की मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘इस रफ्तार का वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के बाद से राजस्व पर सकारात्मक असर पड़ना चाहिए।’ चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने 5,925 करोड़ रुपये से 6,000 करोड़ रुपये तक के राजस्व का अनुमान जताया है।

गार्टनर के अनुसार वैश्विक स्तर पर आईटी क्षेत्र का खर्च साल 2025 में 5.7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसमें से आईटी के बुनियादी ढांचे का खर्च 600 अरब डॉलर से 750 अरब डॉलर तक होने की उम्मीद है। इससे ब्लैक बॉक्स का कुल उपलब्ध बाजार लगभग 120 अरब डॉलर से 150 अरब डॉलर या 15 से 20 प्रतिशत हो जाएगा। वर्मा ने कहा कि यह कंपनी के लिए बढ़ोतरी के बड़े अवसर को बताता है।

वर्मा ने कहा कि एआई संचालित प्रारूप मांग को बढ़ावा दे रहे हैं, खास तौर पर एमेजॉन, मेटा, अल्फाबेट और माइक्रोसाफ्ट जैसे हाइपरस्केलर की मांग बढ़ रही है, जो इस साल डेटा सेंटरों और क्लाउड सेवाओं में 325 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश कर रही हैं। भारत में जीसीसी (वैश्विक क्षमता केंद्रों) की स्थापना कंपनी के लिए वृद्धि का एक और अवसर है।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement