facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Cognizant 1.3 अरब डॉलर में करेगी बेल्कन का अधिग्रहण

Advertisement

अधिग्रहण से 3 साल में 10 करोड़ डॉलर से अधिक के वार्षिक राजस्व सहयोग लाने की उम्मीद है

Last Updated- June 10, 2024 | 10:25 PM IST
Cognizant results

नैस्डैक पर लिस्टेड कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ने लगभग 1.3 अरब डॉलर में वैश्विक इंजीनियरिंग कंपनी बेल्कन का अधिग्रहण करने के लिए पक्का करार किया है। नकदी और शेयर पर आधारित यह सौदा सितंबर तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

सौदे के कुल मूल्य में 1.19 अरब डॉलर की नकदी और कॉग्निजेंट के 14.7 लाख शेयर शामिल हैं जिनका मौजूदा मूल्य 7 जून, 2024 को कॉग्निजेंट के शेयर की आखिरी बंद भाव के आधार पर 9.7 करोड़ डॉलर बैठता है। नकद राशि में उपलब्ध नकदी और ऋण दोनों शामिल रह सकते हैं।

साल 1958 में स्थापित बेल्कन कंपनी एई इंडस्ट्रियल पार्टनर्स की इकाई है और इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास (ईआरऐंडडी) सेवाओं की अग्रणी वैश्विक आपूर्तिकर्ता है। यह मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका और ब्रिटेन में कमर्शियल एयरोस्पेस, रक्षा, अंतरिक्ष, समुद्री और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए सेवाएं प्रदान करती है।

यह अधिग्रहण ऐसे समय में किया जा रहा है जब मुख्य कार्य अधिकारी रवि कुमार एस कॉग्निजेंट में बदलाव की पटकथा लिख रहे हैं ताकि उसकी अग्रणी स्थिति फिर से हासिल की जा सके। भारत कॉग्निजेंट का सबसे बड़ा कर्मचारी आधार है। इसके कुल 3,44,400 कर्मचारियों में से लगभग 2,50,000 कर्मचारी भारत में हैं।

इस अधिग्रहण से कॉग्निजेंट की इआरऐंडडी क्षमताओं का काफी विस्तार होने की उम्मीद है, जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और डिजिटल इंजीनियरिंग कार्य क्षेत्रों में कंपनी की क्षमता बढ़ा रहा है।

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement