facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़

कोल इंडिया की सबसे तेज वृद्धि

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 11:51 PM IST
Hind Zinc will invest 10,000 crores in green energy

सरकारी खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीने में 47.9 करोड़ टन (एमटी) कोयले का उत्पादन किया है। कंपनी के उत्पादन में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यह पिछले 3 वर्षों में सर्वाधिक है। अप्रैल-दिसंबर 2019 की तुलना में कंपनी का कोयला उत्पादन 23 प्रतिशत बढ़ा है। सीआईएल ने एक सार्वजनिक बयान में कहा है कि दिसंबर 2022 में 6.64 करोड़ टन उत्पादन हुआ है, जो इस वित्त वर्ष का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है। यह पिछले साल के समान महीने की तुलना में 62 लाख टन ज्यादा है और इसमें 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘सालाना 70 करोड़ टन उत्पादन के लक्ष्य में वित्त वर्ष 23 की अंतिम तिमाही में 22.1 करोड़ टन उत्पादन होना है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 20.9 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। हमारे उत्पादन की रफ्तार पहले ही तेज है और इसके और बढ़ने की संभावना है। यह भी हमारे पक्ष में है कि अतिरिक्त बोझ हटाया गया है। हम अपने उत्पादन लक्ष्य को लेकर सकारात्मक हैं।’चालू साल में कोयला के उत्पादन में मजबूत सुधार हुआ है। हालांकि कुछ बिजली उत्पादकों ने ज्यादा मांग वाले गर्मियों के महीने में कोयले की कमी की शिकायत की थी।

सीआईएल ने कहा था कि पर्याप्त आपूर्ति हो रही है, क्योंकि उसने उत्पादन बढ़ाने के साथ बिजली क्षेत्र को तेजी से कोयला भेजा गया है। कंपनी ने कहा, ‘अप्रैल-दिसंबर 22 के दौरान बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति 43.27 करोड़ टन थी। इसमें पिछले साल की समान अवधि में हुई आपूर्ति की तुलना में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।’अगस्त 2021 से गैर बिजली क्षेत्र को आपूर्ति नियमन के दायरे में है, जिससे कि बिजली उत्पादन के लिए ज्यादा कोयले की आपूर्ति हो सके। पिछले साल भर के दौरान बिजली क्षेत्र को 30 प्रतिशत से ज्यादा कोयले की आपूर्ति की गई है। हाल के अपने बयान में कोल इंडिया ने दावा किया था कि उसने गैर बिजली क्षेत्र को दिसंबर में 105 लाख आपूर्ति की है।

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement