facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

कोहरे और सर्दी की चुनौतियों के बीच इंडिगो ने संभाला मोर्चा, कहा- उड़ानों में व्यवधान नहीं होने देंगे

Advertisement

एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह इस सीजन के दौरान मांग में वृद्धि के अनुरूप संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है

Last Updated- December 24, 2025 | 10:17 PM IST
IndiGo flight

इंडिगो ने कहा कि बीते दिनों उत्तर भारत में कोहरे के कारण आई बाधाओं के बावजूद वह अपनी उड़ानों का प्रभावी ढंग से संचालन करने में सक्षम रही है। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘पूर्वानुमान संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में और भी कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। ऐसे में हम अपनी विश्वसनीयता सुनिश्चित करने और नेटवर्क संचालन में आने वाली दिक्कतों को कम से कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि ग्राहकों को कम से कम असुविधा हो।’ एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह इस सीजन के दौरान मांग में वृद्धि के अनुरूप संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है।

इंडिगो ने 9 दिसंबर से अपने परिचालन को पूरी तरह से व्यव​​स्थित करने के बाद धीरे-धीरे अपनी क्षमता बढ़ाई है। बयान में कहा गया है, ‘हम लगातार 2,100 से 2,200 उड़ानें चला रहे हैं और हर तीन दिन में दस लाख से अधिक यात्रियों को ले जा रहे हैं। हम अपने नेटवर्क में शामिल सभी 138 गंतव्यों से आ-जा रहे हैं।’

परिचालन संबंधी व्यवधान के कारण इंडिगो ने 1 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच 4,200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी ​थीं। यह संकट नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के पिछले महीने आवश्यक आराम और ड्यूटी नियमों के संबंध में जारी सख्त दिशानिर्देश से तालमेल बैठाने की को​शिशों के दौरान पैदा हुआ था।

इस संकट से पहले एयरलाइन प्रतिदिन लगभग 2,000 घरेलू और 300 अंतरराष्ट्रीय यानी कुल 2,300 उड़ानें चलाती थी। एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि वह छुट्टियों के इस सीजन में मांग में वृद्धि को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Advertisement
First Published - December 24, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement