facebookmetapixel
Advertisement
UP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायर

बीपीसीएल ने वित्त वर्ष 2021 के लिए पूंजीगत व्यय घटाया

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:10 PM IST

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) ने परियोजना गतिविधियों में कमी और कम लाभप्रदता के मद्देनजर अपने पूंजीगत व्यय में कमी की है। कंपनी अब चालू वित्त वर्ष में पूंजीगत व्यय के रूप में लगभग 20 प्रतिशत कम निवेश करेगी। बीपीसीएल ने वित्त वर्ष 2019-20 में पूंजीगत व्यय के रूप में लगभग 11,000 करोड़ रुपये खर्च किए।
बीपीसीएल के निदेशक (वित्त) एन विजयगोपाल ने कहा, चूंकि देश में लॉकडाउन चल रहा था, इसलिए हमने अप्रैल और मई में ज्यादा खर्च नहीं किया है। हम वित्त वर्ष 2021 के लिए लगभग 8,000-8,500 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रति वर्ष 10,000-11,000 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के रूप में खर्च करती है।
विजयगोपाल ने बताया कि पिछले दो महीनों से परियोजना (निर्माण) कार्य जारी रखना मुश्किल है। जिससे बदले में योजनागत पूंजीगत व्यय भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा, हम इसे (पूंजीगत व्यय) कम करने के लिए मजबूर थे क्योंकि दो महीने तक कोई परियोजना संबंधी गतिविधि नहीं हुई और हमें नहीं पता कि यह सामान्य कब होगा। हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, परियोजना गतिविधियों ने हमारे रिफाइनरी और अन्य गतिविधियों को चलाने के तरीके को नहीं बदला।
उन्होंने बताया कि मार्च तिमाही में बीपीसीएल को हुए नुकसान के कारण कंपनी की विस्तार योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था की गति धीमी होने और देश में लॉकडाउन होने से इस साल परियोजनाओं की गतिविधियां कम होंगी। हमारी लाभप्रदता खराब होने के कारण, हमने 150 करोड़ रुपये तक की छोटी छोटी परियोजनाओं पर व्यय में तेजी नहीं लाने का भी निर्णय लिया है। हम केवल जरूरी छोटी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।
मार्च 2020 की तिमाही में, बीपीसीएल ने 1,819.56 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया जबकि एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 3,131.66 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। उन्होंने बताया कि विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव के कारण हुई हानि से भी कंपनी को घाटा हुआ।
हालांकि, बीपीसीएल की पूंजीगत व्यय योजनाएं की अक्टूबर में समीक्षा होगी और कंपनी परियोजना विकास लागतों को कम करने पर भी विचार करेगी। अधिकारी ने कहा, हम अक्टूबर में एक समीक्षा करेंगे।

Advertisement
First Published - June 4, 2020 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement