facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

बेंगलूरु पहली पीढ़ी के एंटरप्रेन्योर्स की वैल्यूड कंपनियों का सबसे बड़ा सेंटर: रिपोर्ट

बेंगलूरु21वीं शताब्दी के शीर्ष 200 पहली पीढ़ी के उद्यमियों की सूची में सबसे आगे हैं। वर्ष 2000 में स्थापित उनकी कंपनी का बाजार पूंजीकरण सितंबर तक 2.38 लाख करोड़ रुपये था।

Last Updated- November 30, 2023 | 4:45 PM IST
Start Ups

भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में जाना जाने वाला बेंगलूरु इस सदी में पहली पीढ़ी के उद्यमियों द्वारा शुरू की गई ज्यादातर मूल्यवान कंपनियों का सबसे बड़ा केंद्र है। एक रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

हुरुन इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसे 129 उद्योगपतियों का केंद्र कर्नाटक की राजधानी में है। इस मामले में यह मुंबई (78), और गुरुग्राम-नई दिल्ली (49) से काफी आगे है। एवेन्यू सुपरमार्केट के राधाकिशन दमानी इस सूची में सबसे आगे हैं, जो डी-मार्ट खुदरा श्रृंखला चलाते हैं।

यह 21वीं शताब्दी के शीर्ष 200 पहली पीढ़ी के उद्यमियों की सूची में सबसे आगे हैं। वर्ष 2000 में स्थापित उनकी कंपनी का बाजार पूंजीकरण सितंबर तक 2.38 लाख करोड़ रुपये था।

बेंगलूरु के बिन्नी बंसल और सचिन बंसल द्वारा स्थापित फ्लिपकार्ट 1.19 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर है। दीपिंदर गोयल द्वारा स्थापित गुरुग्राम मुख्यालय वाली जोमैटो 86,835 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर है।

सूची में सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध दोनों इकाइयां शामिल हैं। हुरुन इंडिया के संस्थापक और प्रबंध निदेशक (MD) अनस रहमान जुनैद ने कहा कि उन्होंने कंपनियों के मूल्यांकन का विश्लेषण करते समय अधिकतम और न्यूनतम मूल्य को ध्यान में रखा है।

सूची में सबसे अधिक कंपनियां (46) वित्तीय सेवा क्षेत्र की हैं, जिसके बाद खुदरा क्षेत्र (30) और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र (26) का स्थान है। इस सूची में बीस महिला उद्यमियों को शामिल किया गया है, जिनमें नाइका की फाल्गुनी नायर अग्रणी है।

सूची में हैपिएस्ट माइंड्स के अशोक सुता सबसे उम्रदराज (80 वर्ष) हैं, जबकि जेप्टो के कैवल्य वोहरा सबसे युवा (21 साल) हैं।

First Published - November 30, 2023 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट