facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

प्रौद्योगिकी उद्योग में काम का तरीका खराब

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 11:35 PM IST
Wipro Share price after q2 results

विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने आज कहा कि काम-काज के मॉडल के लिहाज से प्रौद्योगिकी उद्योग सबसे खराब उद्योगों में से एक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कर्मचारियों को कार्यस्थल के बेहतर संबंधों के लिए कार्यालयों में वापस आना शुरू कर देना चाहिए।

नैसकॉम के टेक्नोलॉजी ऐंड लीडरशिप फोरम 2023 को संबोधित करते हुए प्रेमजी ने कहा कि रिमोट वर्किंग को तीन साल पूर्व पहली बार लागू किया जा सका था, क्योंकि आभासी रूप में जाने से पहले लोग एक-दूसरे को जानते थे। आईटी सेवा उद्योग में पिछले कुछ साल में बड़ी संख्या में नौकरी छोड़कर जाने के साथ ही भारी संख्या में लोगों को जोड़ा है, इसलिए 60 प्रतिशत तक कार्यबल नया है।

उन्होंने कहा कि हम जिस तरह काम करते हैं, उसके मॉडल के लिहाज से प्रौद्योगिकी उद्योग सबसे खराब उद्योगों में से एक है। हमारा एकमात्र ऐसा उद्योग है, जो इतने विशिष्ट रूप से काम कर रहा है। काम का भविष्य हाइब्रिड है, जिसका मतलब है कि लोगों को घर से काम करने की छूट होनी चाहिए, लेकिन लोगों को संगठनों में भी आना चाहिए। हालांकि प्रेमजी के अनुसार हाइब्रिड मॉडल कंपनियों को नई प्रतिभा तक पहुंचने में मदद कर रहा था।

भारतीय आईटी कंपनियों को महामारी से पहले वाले दौर के वर्क-फ्रॉम-ऑफिस मॉडल को फिर से स्थापित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विप्रो और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अक्टूबर 2022 में अपने कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन कार्यालय लौटने के लिए कहा था।

इन्फोसिस ने कर्मचारियों को कार्यालयों में वापस लाने के लिए तीन चरण वाली योजना की घोषणा की है। एचसीएल टेक भी सप्ताह में कम से कम तीन बार कार्यालय में बुलाने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर रही है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement