facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

फेस्टिवल सीजन से पहले Amazon India का तोहफा, सेलिंग फीस में कटौती का ऐलान, इन लोगों को होगा फायदा

Amazon India Sale: न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी द्वारा घोषित की गई फीस में कटौती 9 सितंबर 2024 से लागू होगी।

Last Updated- August 24, 2024 | 2:29 PM IST
amazon india
Representative Image

एमेजॉन इंडिया (Amazon India) ने शनिवार को त्योहारी सीजन से पहले बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने विक्रेताओं के लिए सेलिंग फीस में 12% तक की कटौती करने की घोषणा की है। इस कदम से मल्टीपल प्रोडक्ट कैटेगिरीज में विक्रेताओं को कम शुल्क पर अपने प्रोडक्ट बेचने का फायदा मिलेगा। आगामी फेस्टिवल सीजन से पहले विक्रेताओं को प्रॉफिट मिलेगा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी द्वारा घोषित की गई फीस में कटौती 9 सितंबर 2024 से लागू होगी। इससे विक्रेता अपने उत्पादों की रेंज बढ़ा सकेंगे और इससे उनकी ग्रोथ भी बढ़ेगी।

Amazon India ने बताया कि सेलिंग फीस में 3-12 प्रतिशत की कमी से विक्रेताओं को फायदा मिलेगा। खासतौर पर, 500 रुपये से कम कीमत वाले उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं के लिए यह बदलाव फायदेमंद होगा।

यह भी पढ़ें: Amazon India ने 2025 तक 10,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े के लिए Gentari के साथ साझेदारी की

एमेजॉन इंडिया के सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के निदेशक अमित नंदा ने कहा, “हम एमेजॉन पर छोटे और मध्यम व्यवसायों, नए उद्यमियों और बड़े ब्रांडों का समर्थन करने के लिए निवेश करते हैं। शुल्क में की गई कटौती, खासतौर पर छोटे व्यवसायों की प्रतिक्रिया के आधार पर की गई है।” कंपनी ने यह भी कहा कि भले ही यह फैसला त्योहारी सत्र के साथ मेल खाता हो, लेकिन ये बदलाव अस्थायी नहीं हैं।

First Published - August 24, 2024 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट