facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Air India ने 470 विमान खरीदने का सौदा किया

मौजूदा समय में, एयर इंडिया के बेड़े में 122 विमान हैं और वह विस्तार के लिए 36 एयरबस ए320 नियो तथा बोइंग 777 विमान पट्टे पर भी ले रही है।

Last Updated- June 20, 2023 | 10:22 PM IST
Air India

एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग से 470 विमान खरीदने के लिए 70 अरब डॉलर का समझौता किया है। हालांकि इन बड़े ऑर्डरों की घोषणा फरवरी में हो गई थी, लेकिन मंगलवार को पेरिस में आयोजित एयर शो में औपचारिक रूप से खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

अब अगले कुछ महीनों के दौरान विमानों की डिलिवरी शुरू हो सकेगी। एयर इंडिया ने कहा है कि इनमें एयरबस ए350 विमान शामिल है जबकि एयरलाइन को ज्यादातर विमानों की आपूर्ति 2025 के मध्य से की जाएगी। मौजूदा समय में, एयर इंडिया के बेड़े में 122 विमान हैं और वह विस्तार के लिए 36 एयरबस ए320 नियो तथा बोइंग 777 विमान पट्टे पर भी ले रही है।

विमान निर्माता कई तरह के समाधान मुहैया कराने में भी एयर इंडिया की मदद करेंगे, जिनमें कलुपर्जा एवं रखरखाव संबं​धित खर्च, डिजिटल एप्लीकेशन और संशोधन संबं​धित सेवाएं शामिल हैं।

एयर इंडिया का 470 विमानों का ऑर्डर नागर विमानन इतिहास में सबसे बड़ा था, लेकिन चार महीने में इंडिगो ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को इंडिगो ने 500 एयरबस ए320नियो विमानों के लिए ऑर्डर दिया।

एयर इंडिया का ऑर्डर एयरबस और बोइंग के बीच विभाजित है और इसमें नैरो बॉडी तथा वाइड बॉडी विमान, दोनों शामिल हैं। एयरबस को एयर इंडिया ने 40 वाइड बॉडी ए350 और 210 नैरो बॉडी ए320 नियो विमानों का ऑर्डर दिया है। वहीं बोइंग को दिए गए ऑर्डर में 10 वाइड बॉडी बी777एक्स, 20 बी787 और 190 नैरो बॉडी बी737 मैक्स विमान शामिल हैं।

टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि इस ऑर्डर से एयरलाइन के लिए दीर्घाव​धि वृद्धि एवं सफलता की राह मजबूत होगी।

First Published - June 20, 2023 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट