facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियम

Wheat-Atta price: अब गेहूं के खुदरा भाव भी लगे घटने, आटा भी हुआ सस्ता

Advertisement

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह के दौरान गेहूं की कीमतों में करीब 3 रूपये और आटा की खुदरा कीमतों में करीब 2 रूपये किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

Last Updated- February 28, 2023 | 2:37 PM IST
agriculture warehouse market

गेहूं की थोक कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद अब इसके खुदरा भाव भी नरम पड़ने लगे हैं। गेहूं सस्ता होने से आटा की खुदरा कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सरकार द्वारा खुले बाजार में गेहूं की बिक्री के लिए आरक्षित मूल्य (रिजर्व प्राइस) में कटौती करने के बाद गेहूं के थोक भाव तेजी से गिरे थे। 20 लाख टन अतिरिक्त गेहूं खुले बाजार में बेचने के फैसले से भी गेहूं और सस्ता हुआ है।

खुदरा बाजार में अब गेहूं और आटा के भाव घटे
थोक में गेहूं सस्ता होने का असर इसके खुदरा मूल्यों पर भी पड़ने लगा है। साथ ही गेहूं के दाम तेजी से गिरने के कारण आटा भी सस्ता हुआ है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह के दौरान गेहूं की कीमतों में करीब 3 रूपये और आटा की खुदरा कीमतों में करीब 2 रूपये किलो की गिरावट दर्ज की गई है। 20 फरवरी को देश भर में गेहूं की औसत खुदरा कीमत 33.15 रुपये किलो थी, जो 27 फरवरी को घटकर 30.66 रुपये किलो रह गई। इस दौरान लखनऊ में गेहूं के खुदरा भाव 32 रुपये से घटकर 30 रुपये, भोपाल में 30 रुपये से घटकर 28 रुपये और दिल्ली में गेहूं के खुदरा भाव 30 रुपये किलो पर स्थिर रहे। थोक व खुदरा बाजार में गेहूं सस्ता होने से आटा की कीमतों में भी गिरावट आई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में आटा की औसत खुदरा कीमत बीते एक सप्ताह में 37.63 रुपये से घटकर 33.15 रुपये प्रति किलो रह गई। इस दौरान दिल्ली में आटा के खुदरा भाव 31 रुपये से घटकर 30 रुपये, लखनऊ में 34 रुपये से घटकर 32 रुपये और भोपाल में 34 रुपये से घटकर 30 रुपये किलो रह गए।

आरक्षित मूल्य घटने से गिरे थे मंडियों में गेहूं के थोक भाव
गेहूं की बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार ने जनवरी में खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं की बिक्री करने का फैसला लिया था। जिससे मंडियों में गेहूं के भाव गिरे थे। लेकिन यह गिरावट कुछ ही दिन रही और बाद में गेहूं फिर से महंगा हो गया था। इसके बाद इस माह 10 दिन पहले सरकार ने खुले बाजार में गेहूं की बिक्री के लिए आरक्षित मूल्य घटा दिया था। जिससे गेहूं की थोक कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश की हरदोई मंडी के

गेहूं कारोबारी संजीव अग्रवाल कहते हैं कि आरक्षित मूल्य 2,350 रुपये से घटकर 2,150 रुपये क्विंटल होने के बाद मंडी में गेहूं करीब 500 रुपये गिरकर 2,275 रुपये क्विंटल बिक रहा है।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 2:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement