facebookmetapixel
Advertisement
वरिष्ठ नागरिकों को बीमा खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? ऐसे बचें मिस-सेलिंग सेइंश्योरेंस कंपनी पर ₹1 करोड़ का जुर्माना! 88 साल के बुजुर्ग को बेच दिया गलत बीमा, क्या है पूरा मामला?स्मॉल कैप फंड्स के लिए बढ़ी दिलचस्पी! मिला करीब 20% तक रिटर्न, बस इन बातों का रखें ध्याननए ई-कॉमर्स नियमों से बदल जाएगा ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा तरीका, लेकिन आपके लिए क्या बदलेगा?निवेश घटने के बावजूद क्यों मजबूत है हाइब्रिड फंड्स का आउटलुक? किस कैटेगरी में दिख सकती है तेजीप्रणव कंस्ट्रक्शंस IPO ने मचाया धमाल! 121 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग से पहले 36% प्रीमियमNSE की लिस्टिंग से BSE को भी होगा फायदा? ब्रोकरेज का दिलचस्प हिसाबHDFC Bank को जल्द मिल सकता है नया CEO! RBI को भेजे 2 नाम, जेफरीज को शेयर में 24% तेजी की उम्मीद60 की उम्र से पहले अटल पेंशन योजना छोड़ने पर कितना पैसा मिलेगा? निकासी और पेंशन के नियम समझेंसोलर ग्रुप का दक्षिण अफ्रीका में बड़ा दांव, ₹12,951 करोड़ में ओम्निया होल्डिंग्स को खरीदने की तैयारी

स्टॉक लिमिट का फिलहाल अरहर पर असर नहीं, भाव में मजबूती बरकरार

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 11:31 PM IST
Arhar Dal

सरकार द्वारा अरहर की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए स्टॉक लिमिट लगाने के फैसले का फिलहाल असर पडता नहीं दिख रहा है। सरकार ने शुक्रवार को अरहर व उड़द पर स्टॉक लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद शनिवार को जरूर इनकी कीमतों में हल्की गिरावट आई, लेकिन आज भाव फिर मजबूत हो गए। कारोबारियों के मुताबिक इनकी कम उपलब्धता को देखते हुए आगे भी कीमतों में खास गिरावट की संभावना नजर नहीं आ रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022.23 में अरहर उत्पादन 34.2 लाख टन रहने का अनुमान है, जो वर्ष 2021.22 के उत्पादन 42.2 लाख टन से करीब 19 फीसदी कम है। देश में अरहर की खपत करीब 45 लाख टन है।

गिरने के बाद सुधरे अरहर के भाव

महाराष्ट्र के दलहन कारोबारी ललित भाई शाह ने बताया कि स्टॉक लिमिट लगने की खबर के अगले दिन शनिवार को भाव गिरे थे। लेकिन जितने इस दिन गिरे, उतने आज बढ़ गए क्योंकि बाजार में अरहर की आपूर्ति कमजोर है। जिंस विशेषज्ञ इंद्रजीत पॉल ने कहा कि शुक्रवार को बेंचमार्क मंडी अकोला में अरहर के भाव 10,500 रुपये थे, जो अब बढ़कर 10,600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। बीते दो सप्ताह के दौरान अरहर के भाव 1000 रुपये क्विंटल बढ़ चुके हैं, जबकि साल भर में अरहर 4,000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक महंगी हो चुकी है।

आगे भी अरहर सस्ती होने की संभावना कम

कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अरहर के दाम गिरने की संभावना कम ही है। दिल्ली के दलहन कारोबारी अनिल गुप्ता ने बताया कि उत्पादन घटने से अरहर की उपलब्धता कम है। इसलिए स्टॉक लिमिट लगाने से अरहर की कीमतों में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। पॉल ने कहा कि आगे अरहर के भाव 10,000 से 11,000 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बने रहने की संभावना है। उड़द के भाव भी मौजूदा 7,000 से 8,000 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में 100 से 200 रुपये की घट बढ़ के साथ बने रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement