facebookmetapixel
सरकार ने तैयार की 17 लाख करोड़ रुपये की PPP परियोजना पाइपलाइन, 852 प्रोजेक्ट शामिल₹50 लाख से कम की लग्जरी SUVs से मुकाबला करेगी महिंद्रा, जानिए XUV 7XO में क्या खासकम महंगाई का फायदा: FMCG सेक्टर में फिर से तेजी आने वाली है?CRED के कुणाल शाह ने जिस Voice-AI स्टार्टअप पर लगाया दांव, उसने जुटाए 30 लाख डॉलरकंटेनर कारोबार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, कानून में ढील का प्रस्तावसुधार नहीं है नुकसान की भरपाई करनासेवा क्षेत्र की रफ्तार थमी, PMI 11 महीने के निचले स्तर पर फिसलाजीएसटी घटने से बढ़ी बैंकों से ऋण की मांगअच्छा माहौल, बिक्री वृद्धि की आस; बैंकों में कारोबार बढ़ाने पर जोरStocks to Watch today: टाइटन, जुबिलेंट फूडवर्क्स, गोदरेज कंज्यूमर, अदाणी एंटरप्राइजेज समेत कई शेयर फोकस में

चीनी प्रोडक्शन 15 अप्रैल तक छह प्रतिशत घटकर 3.11 करोड़ टन पर

Last Updated- April 18, 2023 | 6:45 PM IST
Sugar Production: The sweetness of sugar can be bitter! Huge decline of 16 percent in production कड़वी हो सकती है चीनी की मिठास! उत्पादन में आई 16 फीसदी की भारी गिरावट

देश में चीनी का प्रोडक्शन (sugar production) चालू विपणन वर्ष में 15 अप्रैल तक छह प्रतिशत घटकर तीन करोड़ 11 लाख टन रहा। इस गिरावट का मुख्य कारण महाराष्ट्र में उत्पादन घटना है।

उद्योग संगठन इस्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। विपणन वर्ष 2021-22 की समान अवधि में चीनी उत्पादन तीन करोड़ 28.7 लाख टन हुआ था। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

भारतीय चीनी मिल संघ (ISMA) के आंकड़ों के अनुसार, देश में चीनी के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन चालू विपणन वर्ष में एक अक्टूबर, 2022 से 15 अप्रैल, 2023 तक बढ़कर 96.6 लाख टन हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 94.4 लाख टन रहा था।

इस दौरान देश में चीनी के प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में उत्पादन पहले के एक करोड़ 26.5 लाख टन से घटकर 1.05 करोड़ टन रह गया, जबकि कर्नाटक में उत्पादन 58 लाख टन से घटकर 55.3 लाख टन रह गया।

इस्मा ने विपणन वर्ष 2022-23 के लिए 3.40 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है। विपणन वर्ष 2021-22 में चीनी उत्पादन 3.58 करोड़ टन रहा था।

First Published - April 18, 2023 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट