facebookmetapixel
Advertisement
80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ी

Rupee vs Dollar: फेड के कदमों से रुपया फिर कमजोर, 88 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे आया

Advertisement

Rupee vs Dollar: रुपया 0.36 फीसदी गिरकर 88.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 87.81 प्रति डॉलर था।

Last Updated- September 18, 2025 | 9:45 PM IST
rupees dollar

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले करीब चार सत्रों में मजबूत होने के बाद गुरुवार को रुपया 88 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। अमेरिका के केंद्रीय बैंक- फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद ऐसा हुआ। एशियाई मुद्राओं में भी नरमी रही। माना जा रहा है कि दो बार और ब्याज दरें घटाई जा सकती हैं लेकिन फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के बयान को कठोर संकेत माना गया। रुपया 0.36 फीसदी गिरकर 88.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 87.81 प्रति डॉलर था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, ‘भारतीय रुपये की चार दिन की तेजी में रुकावट आई, जो क्षेत्रीय मुद्राओं की कमजोरी को दर्शाती है।’ परमार ने कहा, ‘फेडरल रिजर्व द्वारा 25 आधार अंक की कटौती के बाद डॉलर में तेजी से उछाल आई, खासतौर पर इसलिए कि ‘आंकड़ों’ से संकेत मिलते हैं कि 2025 के अंत तक दो और कटौतियों की संभावना है। अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने के बावजूद रुपये के रुझान में नरमी बनी हुई है और इसका मूल्यह्रास वर्तमान में दर की नरमी में बाधक बनने के बजाय विकास को स्थिर करने का काम कर रहा है।’

सरकारी बॉन्ड बाजार में भी उल्लेखनीय बिकवाली का दबाव देखा गया क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व से नरम टिप्पणी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वे उसकी सख्ती से हैरान थे। उम्मीदों में इस बदलाव ने बिकवाली की स्थिति बना दी ऐसे में खासतौर पर प्राथमिक डीलरों, निजी बैंकों और विदेशी बैंकों ने अपनी पोजिशन में कटौती की।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement