facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरा, आयातकों की मांग से दबाव

Advertisement

रुपया 85.78 प्रति डॉलर पर बंद, आरबीआई के हस्तक्षेप और विदेशी खरीदारी से कुछ समर्थन मिला

Last Updated- March 25, 2025 | 10:50 PM IST
Indian Rupee

लगातार 9 सत्रों की तेजी के बाद मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई। तेल आयातकों से डॉलर मांग की वजह से रुपये में कमजोरी दर्ज की गई। रुपया 14 पैसे गिरकर 85.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि इसका पूर्ववर्ती बंद भाव 85.64 था।

डीलरों का कहना है कि दिन के दौरान रुपया 85.83 तक गिर गया था, हालांकि विदेशी खरीदारी से इसे कुछ समर्थन मिला। बाजार कारोबारियों का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने डॉलर खरीद के जरिये विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया, जिससे रुपये पर और अधिक दबाव पड़ा।

सरकार के स्वामित्व वाले एक बैंक में डीलर ने कहा, ‘डॉलर के लिए आयातक मांग देखी गई। उभरते बाजारों की मुद्राएं भी कमजोर थीं।’ सोमवार को रुपया 35 पैसे तक मजबूत हुआ और वह चालू कैलेंडर वर्ष में हुए सभी नुकसान की भरपाई करने में कामयाब रहा। स्थानीय मुद्रा ने अपने एशियाई समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे अमेरिका द्वारा 2 अप्रैल से लागू किए जाने वाले टैरिफ के प्रति भारत की संवेदनशीलता का आकलन हो गया लगता है। एक अन्य सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘रुपये को प्रवाह के कारण सहारा मिला है, क्योंकि महीने के अंत में हम इस सप्ताह कुछ डॉलर खरीद देखेंगे, लेकिन रुपया 86 प्रति डॉलर पर स्थिर रहेगा।’

Advertisement
First Published - March 25, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement