facebookmetapixel
Advertisement
शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?RRP इलेक्ट्रॉनिक्स और ओर्विस सेमी मिलकर तैयार करेंगे स्वदेशी लो-लाइट इमेजिंग टेक्नोलॉजीBEL Share Price: नतीजों के बाद 4.5% टूटा शेयर, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानें ब्रोकरेज की रायदेश के औद्योगिक उत्पादन में जोरदार उछाल, जून में IIP ग्रोथ रेट बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंचीIndo-MIM IPO में लगाया है पैसा? आज आएगा अलॉटमेंट, BSE-NSE पर ऐसे करें स्टेटस चेकबार-बार ट्रेन से करते हैं सफर? इन 5 IRCTC  Credit Cards से टिकट बुकिंग पर मिलेंगे शानदार रिवॉर्ड्सदेश से बाहर अगर हुआ हादसा तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफInvesco के दो नए ETF लॉन्च, Sensex और Nifty Bank में निवेश का मौका; जानें किसके लिए हैं बेहतरDMart Share Price: स्टोर खोलने की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, शेयर में बड़ी गिरावट; अब क्या करें निवेशक?

Principle commodity export: कमोडिटी के निर्यात में सुस्ती, अप्रैल में 6.39 फीसदी घटा

Advertisement

Principle commodity export: प्रमुख कमोडिटी के कुल निर्यात में भले ही कमी आई हो। लेकिन भारतीय बासमती की विदेशों में मांग इस वित्त वर्ष भी खूब बढ़ रही है।

Last Updated- May 30, 2024 | 4:43 PM IST
Basmati Rice export
Representative Image

भारतीय कमोडिटी की निर्यात मांग में सुस्ती देखने को मिल रही है। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती महीने में प्रमुख कमोडिटी के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। इन कमोडिटी का निर्यात घटने की मुख्य वजह गैर बासमती और गेहूं के निर्यात पर अंकुश लागू होना है। हालांकि बासमती चावल की मांग अब भी मजबूत बनी हुई है और चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में इसका निर्यात बढ़ा है।

वर्ष 2024-25 के अप्रैल महीने में कितना हुआ प्रमुख कमोडिटी का निर्यात?
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के पहले महीने यानी अप्रैल में 210.10 करोड़ डॉलर मूल्य की प्रमुख कमोडिटी का निर्यात हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल महीने में 224.5 करोड़ डॉलर मूल्य की प्रमुख कमोडिटी निर्यात हुई थी। इस तरह इस साल अप्रैल महीने में इन कमोडिटी के निर्यात में 6.39 फीसदी कमी दर्ज की गई। इस कमी की प्रमुख वजह गैर बासमती चावल के निर्यात में 21 फीसदी गिरावट आना है। इसके साथ ही ताजे फल-सब्जी का निर्यात करीब 20 फीसदी घटकर 16.2 करोड़ डॉलर, भैंस के मांस (buffalo meat) का निर्यात 8.49 फीसदी घटकर 25.2 करोड़ डॉलर रह गया। दाल और मूंगफली का निर्यात भी घटा है। अनाजों के कुल निर्यात में करीब 8.5 फीसदी गिरावट आई है।

बासमती चावल का निर्यात बढ़ा
प्रमुख कमोडिटी के कुल निर्यात में भले ही कमी आई हो। लेकिन भारतीय बासमती की विदेशों में मांग इस वित्त वर्ष भी खूब बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2024-25 के पहले महीने अप्रैल में 53.4 करोड़ डॉलर मूल्य का 4,99,298 टन बासमती चावल निर्यात हुआ। पिछले वित्त वर्ष के अप्रैल में 47 करोड़ डॉलर मूल्य का 4,25,427 टन बासमती चावल निर्यात हुआ था। इस तरह इस साल अप्रैल में बासमती चावल के निर्यात में मूल्य के लिहाज से 13.63 फीसदी और मात्रा के लिहाज से 17.36 फीसदी इजाफा हुआ। बासमती के उलट गैर बासमती चावल का निर्यात मूल्य के लिहाज से 21.18 फीसदी घटकर 41.8 करोड़ डॉलर रह गया। मात्रा के लिहाज इस साल अप्रैल में 8,78,467 टन गैर बासमती चावल का निर्यात हुआ, जो पिछले साल अप्रैल में निर्यात हुए 14,19,200 टन से करीब 38 फीसदी कम है।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement