facebookmetapixel
Advertisement
सोलर ग्रुप का दक्षिण अफ्रीका में बड़ा दांव, ₹12,951 करोड़ में ओम्निया होल्डिंग्स को खरीदने की तैयारीचीन से डिफेंस टेक्नोलॉजी में कितना पीछे है भारत? 13 गुना खर्च का अंतर, पनडुब्बियों से फाइटर जेट तक देखें मुकाबलासऊदी अरब की बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, जल्द शुरू नहीं हुई तो दुनिया की 4% सप्लाई पर खतराDefence Sector के 9 शेयरों पर ब्रोकरेज की राय, इन 4 में दिखा सबसे ज्यादा दम; 35% तक तेजी के अनुमान5-6 कंपनियों में की नौकरी, लेकिन PF खाते नहीं किए मर्ज? इन 5 दिक्कतों से हो सकता है सामनाTRAI कर रहा एयरटेल, जियो की Vi के खिलाफ शिकायत की जांच, MNP में कथित गड़बड़ियों का मामलाथोक महंगाई अगस्त में बढ़कर 9.92% पर, खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन तक बढ़े दामSGB 2019-20 सीरीज X ने दिया 264 फीसदी रिटर्न, RBI ने 15,328 रुपये प्रति यूनिट तय किया एग्जिट प्राइसडीपफेक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! गुजरात हाई कोर्ट की कार्यवाही पर रोक, AI कंटेंट को लेकर केंद्र की याचिका पर सुनवाईएक साल में 52% की गिरावट, अब ₹1,303 करोड़ का ऑर्डर मिलने से फोकस में KEC International

जीरे का तड़का लगाना फिर हुआ महंगा, वायदा भाव हुआ अधलखिया

Advertisement

जीरे के वायदा भाव थामने के लिए अतिरिक्त मार्जिन लगाने जैसी सख्ती का असर कुछ ही समय रहा।

Last Updated- June 14, 2023 | 4:27 PM IST
cumin seed

पिछले महीने जीरे के भाव थमने के बाद अब इस माह फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। जीरे के वायदा भाव अब अधलखिया हो गए हैं। जीरे के वायदा भाव थामने के लिए अतिरिक्त मार्जिन लगाने जैसी सख्ती का असर कुछ ही समय रहा। इस सख्ती के बावजूद जीरा फिर से महंगा हो गया।

50 हजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जीरें के वायदा भाव

पिछले महीने जीरे के भाव में नरमी देखी गई थी। लेकिन इस महीने जीरे के भाव चढ़ रहे हैं। जीरे का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट ने आज 50,100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया। अगस्त कॉन्ट्रैक्ट तो 50,515 रुपये के स्तर को छू चुका है। इस महीने की पहली तारीख को जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 44,930 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह इस कॉन्ट्रैक्ट के भाव इस महीने करीब 13 फीसदी बढ़ चुके हैं। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं कि पिछले महीने ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली और अतिरिक्त मार्जिन जैसी सख्ती के कारण जीरे के भाव गिरे थे। लेकिन अब इस महीने इसके भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी वजह निर्यात मांग बढ़ना है। जीरा 50 हजार रुपये के स्तर को पार कर चुका है।

जीरे की आवक सुस्त

कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल कहते कि उत्पादन घटने से आपूर्ति पहले से ही कमजोर है। पिछले साल उत्पादन 6.29 लाख टन था। इस साल यह घटकर 3.8 से 4 लाख टन रह सकता है। जीरे की इस समय निर्यात मांग भी अच्छी है। साथ ही चालू विपणन वर्ष में इसका स्टॉक कम रह सकता है। बाजार में सामान्य से कम आपूर्ति हो रही है। इसलिए जीरे के भाव फिर से बढ़ने लगे हैं। इस महीने 14 जून तक मंडियों में 7,324 टन जीरे की आवक हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई आवक 8,434 टन से करीब 13 फीसदी कम है। जीरे की आगे कीमतों के बारे में पॉल का कहना है कि एक बार भाव 51,000 रूपये प्रति क्विंटल तक जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement