facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

FD Scheme: बैंक FD में निवेश का सोच रहे हैं? इस बैंक की स्पेशल स्कीम की आखिरी तारीख नजदीक

Advertisement

बैंकिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, निवेशक सुरक्षित रिटर्न के लिए PSU और भरोसेमंद प्राइवेट बैंक की स्पेशल FD में जल्द निवेश करें, क्योंकि कई योजनाओं की अंतिम तारीख नज़दीक है।

Last Updated- March 15, 2026 | 6:06 PM IST
FD
Representative Image

FD Scheme: हाल ही में इज़राइल-ईरान तनाव के कारण शेयर बाजार में बढ़ती उतार-चढ़ाव की स्थिति ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की ओर मोड़ा है। ऐसे में जोखिम से बचना चाहने वाले निवेशक अब फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि इसमें निवेश की सुरक्षा और निश्चित रिटर्न की सुविधा होती है।

सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कई बैंक अब स्पेशल FDs की पेशकश कर रहे हैं। ये FDs सामान्य FD की तुलना में ज्यादा ब्याज दर देते हैं और इनमें निवेश की विशेष अवधि और अंतिम तारीख तय होती है। उदाहरण के तौर पर, IDBI बैंक का IDBI उत्सव स्पेशल FD अब जल्द ही बंद होने वाला है। जो निवेशक इसकी उच्च ब्याज दर का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें तुरंत निवेश करना होगा।

FD रेट्स बढ़ाने का कारण और विशेषज्ञ सलाह

Voice of Banking के फाउंडर अश्विनी राणा ने बताया कि बैंकों में घटते डिपॉज़िट को देखते हुए कई सरकारी और निजी बैंकों ने अपने नॉन सीनियर और सीनियर सिटिजन्स के लिए एफडी रेट्स बढ़ाए हैं। उनका कहना है कि कम ब्याज दरों के कारण बैंकों में डिपॉज़िट की मात्रा कम हो रही थी। बैंक चाहते हैं कि निवेशक फिर से उनकी ओर लौटें और एफडी में पैसा लगाएं।

विशेषज्ञ की सलाह है कि निवेश करते समय हमेशा सरकारी बैंक या भरोसेमंद प्राइवेट बैंक को प्राथमिकता दें। किसी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी या छोटे बैंक के ज्यादा आकर्षक रेट के चक्कर में पड़ें। यदि आपका बैंक अच्छा रेट दे रहा है, तो वहीं एफडी करवाना सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है। इससे केवल आपका डिपॉज़िट सुरक्षित रहेगा, बल्कि रिन्यू या मेंटेन करने के लिए अलग-अलग बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

सामान्य ग्राहकों के लिए PSU बैंकों की सबसे ज्यादा ब्याज दर

सामान्य ग्राहकों के लिए, Punjab & Sind Bank का 666 दिनों वाला स्पेशल FD सबसे अधिक ब्याज दर 6.75% दे रहा है। इसके बाद Bank of Maharashtra का 400 दिनों का FD 6.65% की दर पर उपलब्ध है।

कई बैंक जैसे Bank of India, Indian Bank, Indian Overseas Bank, Punjab National Bank और Union Bank of India अपने 444 से 450 दिनों के विशेष FDs पर 6.6% की ब्याज दर दे रहे हैं। वहीं, Canara Bank और Central Bank of India क्रमशः 555 दिन और 2222/3333 दिनों की अवधि पर 6.5% ब्याज दर दे रहे हैं। Bank of Baroda और State Bank of India अपने 444 दिनों के विशेष FD पर 6.45% की ब्याज दर दे रहे हैं।

PSU बैंकों की सामान्य ग्राहकों के लिए प्रमुख FD दरें:

बैंक ब्याज दर (%) अवधि / योजना
Punjab & Sind Bank 6.75 666 दिन
Bank of Maharashtra 6.65 400 दिन
Bank of India 6.6 450 दिन – Star Swarnim
Indian Bank 6.6 444 दिन
Indian Overseas Bank 6.6 444 दिन
Punjab National Bank 6.6 444 दिन
Union Bank of India 6.6 444 दिन
Canara Bank 6.5 555 दिन
Central Bank of India 6.5 2222 दिन; 3333 दिन
Bank of Baroda 6.45 444 दिन – BoB Square Drive Deposit Scheme
State Bank of India 6.45 444 दिन – Amrit Vrishti

वरिष्ठ नागरिकों के लिए PSU बैंकों की उच्च ब्याज दर

वरिष्ठ नागरिकों के लिए, Punjab & Sind Bank का 666 दिनों वाला FD सबसे अधिक 7.25% ब्याज दर पर उपलब्ध है। इसके बाद Bank of Maharashtra 400 दिनों के FD पर 7.15% ब्याज दर दे रहा है।

कई बैंक जैसे Bank of India, Indian Bank, Indian Overseas Bank, Punjab National Bank और Union Bank of India 444-450 दिनों की अवधि पर 7.1% ब्याज दर दे रहे हैं। State Bank of India 5 से 10 वर्षों की अवधि वाले FD पर 7.05% ब्याज दर प्रदान कर रहा है। Bank of Baroda, Canara Bank और Central Bank of India अपनी विभिन्न विशेष FD योजनाओं पर 7% की ब्याज दर दे रहे हैं।

Also Read: FASTag Annual Pass: 1 अप्रैल से बढ़ेंगे दाम, जानें अब हाईवे पर सफर के लिए कितनी ढीली होगी जेब

Senior Citizens के लिए प्रमुख FD दरें:

बैंक ब्याज दर (%) अवधि / योजना
Punjab & Sind Bank 7.25 666 दिन
Bank of Maharashtra 7.15 400 दिन
Bank of India 7.1 450 दिन – Star Swarnim
Indian Bank 7.1 444 दिन
Indian Overseas Bank 7.1 444 दिन
Punjab National Bank 7.1 444 दिन
Union Bank of India 7.1 444 दिन
State Bank of India 7.05 5-10 वर्ष
Bank of Baroda 7 5-10 वर्ष
Canara Bank 7 555 दिन
Central Bank of India 7 2222 दिन; 3333 दिन

IDBI बैंक स्पेशल FD की अंतिम तारीख

IDBI बैंक का IDBI उत्सव स्पेशल FD कुछ निश्चित अवधि के लिए उपलब्ध है।

  • 555 दिनों के FD पर सामान्य/NRE/NRO ग्राहकों को 6.40% ब्याज मिलेगा और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज दर मिलेगी।

  • 700 दिनों की FD योजना पर सामान्य/NRE/NRO ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.45% है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 6.95% है।

जो निवेशक इस FD का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 है। इसलिए निवेश करने में देरी करें।

Advertisement
First Published - March 15, 2026 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement