facebookmetapixel
Advertisement
महंगा पड़ा कच्चा तेल! जून में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 48% उछला, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायरQ1 Results: अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में 12.2% की बढ़ोतरी, शोभा लिमिटेड की कमाई भी 3 गुना बढ़ीQ1 FY27 Auto Preview: ऑटो सेक्टर के लिए मिला-जुला रहेगा Q1, बिक्री और राजस्व तो बढ़ेगा; पर मार्जिन घटेगाSBI की चेतावनी: कर्ज की रफ्तार जमा से तेज, FCNR(B) जमा से मिल सकती है राहतपश्चिम एशिया तनाव और कच्चे तेल के दबाव में रुपया दो महीने के निचले स्तर पर, संभालने मैदान में उतरा RBIतिमाही नतीजों के बाद टूटे बैंक शेयर; HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और ऐक्सिस बैंक में भारी गिरावटSIP निवेशकों का भरोसा लार्ज कैप फंड्स पर, लेकिन रिटर्न में मिड-स्मॉलकैप आगे; रिपोर्ट में सामने आया नया ट्रेंडLucky Draw-Gifts पर टैक्स के क्या हैं नियम? नोटिस से बचने के लिए ITR File करने से पहले जान लेंदुनिया को भा रहे भारतीय गहने, जून में रत्न-आभूषण निर्यात 26.5% उछला; सोने के सिक्कों की भी बढ़ी चाहतकोर सेक्टर में आई जोरदार तेजी: जून में ग्रोथ रेट 5% पहुंची, 5 महीनों में सबसे बेहतर प्रदर्शन

1080% का मोटा डिविडेंड! फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

Upcoming Dividend Stocks: तिमाही मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 54 रुपये (1080%) का बंपर फाइनल डिविडेंड देने जा रही है

Last Updated- May 31, 2026 | 1:50 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

HDFC AMC Dividend: देश की दिग्गज म्यूचुअल फंड कंपनियों में से एक HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) के शेयरहोल्डर्स के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी के बोर्ड ने अपने निवेशकों को प्रति शेयर 54 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 5 रुपये है जिसके हिसाब से यह 1080 फीसदी बैठता है। HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट 05 जून, 2026 तय की है।

उम्मीद से कम रहा चौथी तिमाही का मुनाफा

मार्च तिमाही के दौरान HDFC AMC का मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 623.3 करोड़ रुपये रहा था। अगर पिछली तिमाही (दिसंबर तिमाही) से तुलना करें, तो कंपनी के मुनाफे में सीधे 19 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है, क्योंकि पिछली तिमाही में कंपनी ने 769 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

रेवेन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी को झटका लगा है। बीती तिमाही कंपनी का रेवेन्यू भी दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2.2 फीसदी घटकर 1,075 करोड़ रुपये से 1,051 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि, पिछले साल की इसी तिमाही (YoY) के मुकाबले मुनाफा लगभग स्थिर रहा है, लेकिन रेवेन्यू में 16.5 फीसदी की बढ़त देखी गई है।

Also Read: Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्ट

कंपनी के मुनाफे पर दबाव बढ़ने की एक बड़ी वजह खर्चों में हुआ इजाफा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 20 फीसदी बढ़कर 228 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी की ‘अन्य आय’ (अदर इनकम) में भारी गिरावट दर्ज की गई। यह सालाना आधार पर 91 फीसदी घटकर महज 11.19 करोड़ रुपये रह गई, जबकि बाजार इसके 119 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगा रहा था।

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल

बीते शुक्रवार को HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर BSE पर 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 2686.70 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 3.65 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अगर लंबे समय में कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल, दो साल और पांच साल में शेयरों में क्रमश: 10.91 फीसदी, 38.05 फीसदी और 80.86 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। कंपनी का 52-वीक हाई और 52-वीक लो क्रमश: 2,965.00 रुपये और 2,206.05 रुपये है। BSE के मुताबिक, HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी का मार्केट कैप अभी 1,15,166.27 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - May 31, 2026 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement