facebookmetapixel
Advertisement
BS Ubharta Purvanchal: बढ़ते उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र के लिए हैं असीमित अवसरBS Ubharta Purvanchal: धार्मिक पर्यटन से चमकी काशी पूर्वांचल का चमकना बाकीरियल एस्टेट में लखनऊ-नोएडा को पीछे छोड़ UP का सबसे महंगा शहर बना वाराणसी, VDA ला रहा नया टाउनशिप प्लानBS Ubharta Purvanchal: हस्तशिल्प, MSME और पर्यटन से चमकेगी वाराणसी की अर्थव्यवस्थाEditorial: विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोले निजी भागीदारी के दरवाजे भारत के बड़े शहरों की हकीकत: एक जैसे नहीं रोजगार, वेतन और महिलाओं के अवसरसुधारों में देरी यानी सुधारों से इनकार, अब रोजमर्रा का हिस्सा बनें सुधारFIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड कमाई के बीच कौन बना सबसे बड़ा विजेता और किसे हुआ नुकसान?संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामाभारत को मिला पहला डेंगी वैक्सीन: DCGI ने Takeda के QDENGA को दी मंजूरी

पश्चिम एशिया तनाव और कच्चे तेल के दबाव में रुपया दो महीने के निचले स्तर पर, संभालने मैदान में उतरा RBI

Advertisement

बाजार बंद होने के बाद जारी आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले महीने घोषित रियायती स्वैप स्कीम के जरिये विदेशी मुद्रा की अच्छा-खासी आवक हुई है

Last Updated- July 20, 2026 | 9:51 PM IST
Rupee
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रुपया सोमवार को दो महीने के निचले स्तर पर आ गया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा और नुकसान रोकने के लिए संभवतः आरबीआई ने दखल दिया। डीलरों ने यह जानकारी दी।

जुलाई में दबाव में रही भारतीय मुद्रा में अब सुधार देखने को मिल सकता है। बाजार बंद होने के बाद जारी आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले महीने घोषित रियायती स्वैप स्कीम के जरिये विदेशी मुद्रा की अच्छा-खासी आवक हुई है। 17 जुलाई तक कुल आवक 20.72 अरब डॉलर थी, जिसमें से एफसीएनआर  (बी) जमाओं की आवक 17.41 अरब डॉलर थी।

डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा 96.45 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से 0.2 फीसदी कम है। कारोबार के दौरान यह 96.53 के निचले स्तर तक गिर गई थी, जो मई के मध्य के बाद इसका सबसे कमजोर स्तर है। कारोबारियों का कहना है कि आरबीआई ने सरकारी बैंकों के जरिये डॉलर बेचे होंगे ताकि मुद्रा में गिरावट रोकी जा सके।इस दखल और बाद में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से रुपया दिन के निचले स्तर से उबर पाया।

पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ने के कारण इस महीने भारतीय मुद्रा पर नया दबाव बना है। 

Advertisement
First Published - July 20, 2026 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement