facebookmetapixel
Advertisement
SUV ट्रेंड के बीच सिडैन का दम नहीं हुआ कम, लग्जरी कार बाजार में अब भी 40% तक हिस्सेदारीLPG Price Hike: 1 जून से लागू हुए नए LPG रेट, दिल्ली में सिलेंडर पहुंचा 3113 रुपये के पारStocks To Watch Today: SBI Life, Wockhardt, Lupin से लेकर PB Fintech तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरIPL 2026 Final: गेंदबाजों के बाद कोहली का जलवा, RCB ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतीEditorial: एचडीएफसी बैंक पर फिर उठे सवाल, नियामकीय पारदर्शिता पर बढ़ी चिंताशहरी विकास का अधूरा आधार: भारत में आवास संकट अब सामाजिक नहीं, बल्कि आर्थिक वृद्धि की बड़ी बाधावर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए बड़े विदेशी निवेश और गहरे सुधार जरूरी, कैपिटल फ्लो बढ़ाने पर जोरबाजार हलचल: मुश्किल वक्त में निवेशक सम्मेलन, निफ्टी ने सेंसेक्स को पीछे छोड़ दियाअशोक लीलैंड 5 फीसदी फिसला, मांग और मार्जिन को लेकर विश्लेषकों ने जताई चिंताग्लोबल इक्विटी फंड्स से 8 हफ्तों में पहली बार निकासी, निवेशकों का झुकाव अब US टेक और AI थीम की ओर

अशोक लीलैंड 5 फीसदी फिसला, मांग और मार्जिन को लेकर विश्लेषकों ने जताई चिंता

Advertisement

विश्लेषकों ने मार्च तिमाही में कंपनी के मजबूत नतीजों को महत्त्व दिया है। लेकिन उन्होंने कमर्शियल वाहनों की मांग में अल्पाव​धि में संभावित गिरावट को लेकर आगाह किया है

Last Updated- May 31, 2026 | 11:07 PM IST
Ashok Leyland

अशोक लीलैंड के शेयर में शुक्रवार को गिरावट आई। इसकी वजह विश्लेषकों की यह चेतावनी थी कि इस वाणिज्यिक वाहन निर्माता के लिए अल्पाव​धि में मार्जिन पर दबाव रह सकता है। हिंदुजा समूह की इस कंपनी का शेयर बीएसई पर दिन के कारोबार में 5.3 प्रतिशत तक फिसल गया था और आ​​खिर में यह 4.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसकी तुलना में सेंसेक्स 1.4 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

विश्लेषकों ने 2026 वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में कंपनी के मजबूत नतीजों को महत्त्व दिया है। लेकिन उन्होंने कमर्शियल वाहनों की मांग में अल्पाव​धि में संभावित गिरावट को लेकर आगाह किया है।

नोमूरा के विश्लेषकों ने कहा, ‘ईंधन की ऊंची कीमतें, ज्यादा महंगाई और ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी जैसी द आ​र्थिक चुनौतियां भारत की जीडीपी वृद्धि को धीमा कर सकती हैं। हमारा मानना ​​है कि मझोले और भारी वाणिज्यिक वाहन (एमएचसीवी) वृद्धि में सुस्ती को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील हैं।’

अशोक लीलैंड के नतीजे

चौथी तिमाही में अशोक लीलैंड का राजस्व सालाना आधार पर 18.9 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 22.8 प्रतिशत बढ़कर 14,160.5 करोड़ रुपये हो गया। इसकी मुख्य वजह बिक्री में 17.4 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी और औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) में 1.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि रही।

कंपनी का एबिटा सालाना आधार पर 15.3 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 34.6 प्रतिशत बढ़कर 2,065.5 करोड़ रुपये हो गया। लेकिन एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 46 आधार अंक घटकर 14.6 प्रतिशत रह गया, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 128 आधार अंक की बढ़ोतरी हुई। अशोक लीलैंड का समायोजित शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले 11.5 प्रतिशत और तिमाही-दर-तिमाही 27.2 प्रतिशत बढ़कर 1,404.7 करोड़ रुपये हो गया।

निवेश रणनीति

नोमूरा
रेटिंग: तटस्थ
कीमत लक्ष्य: 169 रुपये

नोमूरा ने अपने कुल एमएचसीवी वृद्धि (निर्यात को छोड़कर) के अनुमान वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए करीब 7 और 4.5 फीसदी तक घटा दिए हैं। निर्यात में सुस्ती को देखते हुए ये अनुमान घटाए गए हैं। उसने एबिटा मार्जिन अनुमान भी वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए घटाकर 13.3 फीसदी और 14 फीसदी कर दिए हैं।

मोतीलाल ओसवाल
रेटिंग: खरीदें
कीमत लक्ष्य: 188 रुपये

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज ने कहा कि जहां एक ओर मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितता से सीवी की मांग और मार्जिन पर बुरा असर पड़ने की आशंका है, वहीं यह असर अस्थायी रहने की उम्मीद है और वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही से मांग और मार्जिन, दोनों सामान्य हो जाने की संभावना है।

कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-28 के दौरान अशोक लीलैंड का राजस्व, एबिटा और पीएटी क्रमशः 10 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ेगा।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
रेटिंग: होल्ड
कीमत लक्ष्य घटाया: 165 रुपये

लॉजिस्टिक्स से जुड़ी चुनौतियों के कारण निकट भविष्य में निर्यात वृद्धि पर दबाव पड़ सकता है। लेकिन डिफेंस और आफ्टरमार्केट स्पेयर पार्ट्स में मजबूत बढ़त से मुनाफे वाली वृद्धि को लगातार सहारा मिल सकता है।

जेएम फाइनैं​शियल
रेटिंग: खरीदें
कीमत लक्ष्य घटाया: 191 रुपये

जेएम फाइनैं​शियल ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में खाड़ी देशों, अफ्रीका और सार्क बाजारों में अशोक लीलैंड की निर्यात मांग स्थिर रही। हालांकि अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स में बाधा का असर आने वाले समय में अल्पाव​धि निर्यात पर पड़ सकता है।

चॉइस इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज
रेटिंग: खरीदें
कीमत लक्ष्य घटाया: 195 रुपये

सीआईई ने बताया कि कंपनी लगातार कमाई में बढ़ोतरी के लिहाज से अच्छी स्थिति में है। उसे मजबूत रीप्लेसमेंट मांग, बेहतर मॉडल मिश्रण, मजबूत डिफेंस खरीद प्रस्तावों और मध्यम से लंबी अवधि में ईवी की बढ़ती लोकप्रियता से मदद मिल रही है।

Advertisement
First Published - May 31, 2026 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement