facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में इ​क्विटी फंड्स में निवेश 15% घटा, लार्ज कैप से निवेशकों ने निकाले ₹1,321 करोड़; SIP पर भरोसा बरकरारShiprocket IPO: 12 अगस्त से खुलेगा ₹1,617 करोड़ का IPO, ₹124 पर हो सकती है लिस्टिंग; जानें पूरी डिटेलEPFO ने UAN और मनी ट्रांजैक्शन के फर्जी लिंक से किया अलर्ट, ध्यान रखें ये 5 अहम बातेंHDFC Bank Share Price: ₹1,020 से ₹726 पर आया शेयर, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉकआज से खुला Milky Mist IPO, ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत! क्या करें निवेशक?दो साल से एक दायरे में बाजार, अब तेजी की उम्मीद? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया आगे का नजरियाGautam Adani को US कोर्ट से बड़ी राहत! फैसला आते ही Adani Group के शेयरों में मची तेजी, 3.5% तक उछला शेयरPower Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?Gold, Silver price today: सुरक्षित निवेश मांग से सोना ₹1600 चढ़ा, चांदी ₹3132 चमकीBSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलाव

Maize price below MSP: नई आवक से तेजी से लुढके मक्के के दाम, भाव MSP से भी नीचे

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 5:59 PM IST
Maize Procurement

नई आवक के दबाव में मक्के के भाव धड़ाम से गिर गए हैं। इन दिनों रबी सीजन वाले मक्के की बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि उत्पादक राज्यों में आवक हो रही है और इसकी पैदावार बढ़ने का अनुमान है। जिससे इसके भाव गिरकर न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी नीचे आ चुके हैं।

इस माह मक्के दाम 25 फीसदी गिरकर एमएसपी से भी नीचे

रबी सीजन के मक्का उत्पादन में 30 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बिहार की है। बिहार स्थित मक्के की बेंचमार्क गुलाबबाग मंडी में मक्का 1,870 से 1,870 रूपये क्विंटल बिक रहा है। ये भाव मक्के के न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,962 रुपये क्विंटल से कम है। इस माह के शुरुआत में मक्का 2,400 से 2,500 रुपये क्विंटल बिक रहा था। इस तरह इस माह मक्के के भाव 25 फीसदी तक गिर चुके हैं। महाराष्ट्र की मंडियों में भी भाव 200 से 300 रुपये गिरकर 1,800 से 2,000 रुपये क्विंटल रह गए हैं।

अधिक उत्पादन से आवक भी ज्यादा, इसलिए भाव नरम

जिंस विश्लेषक और एग्रीटेक कंपनी green agrevolution pvt ltd में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने बताया कि कारोबारी अनुमान के मुताबिक इस साल रबी सीजन में मक्का का उत्पादन 105 लाख टन रहने का अनुमान है, पिछले रबी सीजन में यह आंकड़ा 90 लाख टन था। इस महीने से नये मक्के की आवक शुरू हो गई है और पिछले 10 दिन से यह जोर पकड़ रही है। इस माह अब तक करीब 2.49 लाख टन मक्के की आवक हो चुकी है, जो पिछले साल समान अवधि में करीब 2.02 लाख टन मक्के की आवक से करीब 23 फीसदी अधिक है। पॉल कहते हैं कि पिछले महीने के अंत में मक्का 2,400 से 2,500 रुपये क्विंटल बिक रहा था, जो अब नई आवक के दबाव में एमएसपी से नीचे आ गया है। महाराष्ट्र के मक्का कारोबारी मदनलाल ने कहा कि नई आवक का दबाव बढ़ने के बाद मक्का के भाव 300 रुपये क्विंटल तक गिर चुके हैं।

आगे ज्यादा भाव गिरने की संभावना नहीं

पॉल ने कहा कि मक्के के भाव काफी गिर चुके हैं। ऐसे में आगे इसकी कीमतों में बहुत गिरावट की संभावना नहीं है। अगले महीने से मक्के की आवक भी कमजोर पड़ने लगेगी। पोल्ट्री फीड निर्माता भी निचले भाव पर खरीद बढा सकते हैं। जिससे मक्के की कीमतों में गिरावट थमेगी। मदनलाल भी मानते हैं कि अब मक्के की कीमतों में गिरावट के आसार कम हैं। अभी तक लोग खरीदारी के लिए भाव नीचे आने का इंतजार कर रहे थे। चूंकि अब भाव काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में खरीद बढ़ने से भाव सुधर सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement