facebookmetapixel
Delhi Pollution: प्रदूषण पर लगाम के लिए दिल्ली सरकार का कदम, कर्मचारियों के लिए बदले गए ऑफिस टाइमवंदे मातरम् के महत्त्वपूर्ण छंद 1937 में हटाए गए, उसी ने बोए थे विभाजन के बीज: प्रधानमंत्री मोदीअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले— ‘मोदी मेरे दोस्त हैं’, अगले साल भारत आने की संभावना भी जताईऑफिस मांग में टॉप-10 माइक्रो मार्केट का दबदबाBihar Elections: बिहार में मुरझा रही छात्र राजनीति की पौध, कॉलेजों से नहीं निकल रहे नए नेतासंपत्ति पंजीकरण में सुधार के लिए ब्लॉकचेन तकनीक अपनाए सरकार: सुप्रीम कोर्टदिल्ली हवाई अड्डे पर सिस्टम फेल, 300 उड़ानों में देरी; यात्रियों की बढ़ी परेशानी‘पायलट पर दोष नहीं लगाया जा सकता’ — सुप्रीम कोर्ट ने कहा, एयर इंडिया हादसे में निष्पक्ष जांच जरूरीबिहार में सत्ता वापसी की जंग: लालू की विरासत पर सवार तेजस्वी यादव के लिए चुनौतीढाका से कोलंबो तक: GenZ ने भ्रष्ट शासन पर गुस्सा दिखाना शुरू कर दिया है

Gold Silver Price Today: खुशखबरी! रक्षाबंधन से पहले सस्ते हुए सोना-चांदी, जानें कितने गिरे दाम

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए, सोने की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई।

Last Updated- August 14, 2024 | 9:33 AM IST
Gold-Silver price today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today, August 14: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत आज भी नरमी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 70,550 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 81,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए, सोने की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 120 रुपये की गिरावट के साथ 70,579 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 166 रुपये की गिरावट के साथ 70,533 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,579 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,532 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 37 रुपये की गिरावट के साथ 81,012 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 53 रुपये की गिरावट के साथ 80,996 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 81,030 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 80972 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसली ,सोना भी गिरा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की शुरुआत गिरावट के साथ हुए,जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में इसके भाव सुस्त पड़ गए।Comex पर सोना 2,506.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,507.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,500.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.93 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.78 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 27.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

First Published - August 14, 2024 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट