Gold Silver Price today, 22 July: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज गिरावट देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज नरमी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 99,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,14,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के शुरुआती कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 28 रुपये की गिरावट के साथ 99,300 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 99,328 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 23 रुपये की गिरावट के साथ 98,305 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,342 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 99,199 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 417 रुपये की नरमी के साथ 1,14,629 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,15,046 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 347 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,699 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,14,775 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,14,510 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,15,136 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी, जबकि चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले। बाद में सोने के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,410.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,406.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,405.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 39.25 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 39.33 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 39.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
MCX | Open | Last Close | LTP |
सोना | 99,300 | 99,328 | 99,305 |
चांदी | 1,14,629 | 1,15,046 | 1,14,699 |
Comex | Open | Last Close | LTP |
सोना | 3,410.70 | 3,406.40 | 3,363.20 |
चांदी | 39.25 | 39.33 | 39.16 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)