facebookmetapixel
Advertisement
Bonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे फ्री में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देशबैंकिंग सेक्टर में हलचल! वारी रिन्यूएबल्स के बड़े सौदे को हरी झंडी, HSBC इंडिया ने दिए ₹1,255 करोड़देश के बड़े कैंसर अस्पताल HCG ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, नियमों की अनदेखी को लेकर हुई कार्रवाईAmazon ने तय समय से पहले हासिल किया बड़ा लक्ष्य, भारत में बनी ‘वॉटर पॉजिटिव’ कंपनीमहिला श्रम शक्ति में उछाल: असंगठित क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी दो-तिहाई के पार, ई-श्रम पोर्टल पर रिकॉर्ड पंजीकरणबैंकिंग और BFSI सेक्टर में डीपफेक की एंट्री! कैसे वीडियो KYC को चकमा देकर ठग कर रहे करोड़ों की धोखाधड़ीSBI FCNR-B Scheme: SBI का NRI ग्राहकों को बड़ा तोहफा, विदेशी जमा पर मिलेगा 9 गुना तक लोन

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 36 रुपये की गिरावट के साथ 61,407 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 15, 2024 | 10:49 AM IST
Gold Silver Price
Representative Image

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में इसके भाव में सुस्ती देखी जाने लगी। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। बुधवार को इसके भाव 70 हजार से नीचे चले गए थे। सोने के वायदा भाव 61,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। लेकिन सोने के भाव तेज शुरुआत के बाद फिसल गए।

सस्ता हुआ सोना
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 36 रुपये की गिरावट के साथ 61,407 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 129 रुपये की गिरावट के साथ 61,314 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,412 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,284 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी तेज शुरुआत के बाद नरम
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 148 रुपये की तेजी के साथ 70,300 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 84 रुपये की गिरावट के साथ 70,068 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,383 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,050 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी चमकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। हालांकि बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,004.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,004.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,002.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.42 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.39 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement