facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Gold-Silver price today : नई ऊंचाई पर सोना, चांदी 77 हजार के पार

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 2:45 PM IST
Gold

इस सप्ताह सोन-चांदी की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने के वायदा भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। चांदी के वायदा भाव भी 77 हजार रूपये पार कर चुके हैं और जल्द ही सर्वोच्च स्तर छू सकते हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 60,731 रुपये के भाव पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 60,628 रुपये प्रति 10 ग्राम था। खबर लिखे जाने के समय इससे 61,371 रुपये के भाव पर दिन का ऊपरी स्तर छू लिया।

सोने का यह वायदा भाव अब तक सर्वोच्च स्तर भी है। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 627 रुपये की तेजी के साथ 61,255 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

चांदी भी चमकी, भाव 77 हजार पार

सोने के साथ चांदी के भाव में भी तेजी देखी जा रही है। MCX पर शुक्रवार को चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस से 121 रुपये की तेजी के साथ 76,034 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 1,097 रुपये की तेजी के साथ 77,010 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने आज दिन का 77,097 रूपये किलो का उच्च स्तर छू लिया।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि चांदी का आल टाइम हाई प्राइस 77,949 रुपये किलो है। आज रात बाजार बंद होने तक सोने के वायदा भाव इस स्तर तक पहुंच सकते हैं। अगर आज ऐसा नहीं भी हुआ तो अगले सप्ताह तक चांदी के वायदा भाव सर्वोच्च स्तर छू सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement