Gold and silver price today: रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब सोने-चांदी के भाव गुरुवार (19 जून) को नरम पड़ गए। कीमती धातुओं के के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 99,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,08,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 335 रुपये की गिरावट के साथ 99,202 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 99,537 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 247 रुपये की गिरावट के साथ 99,290 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,304 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 99,152 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 405 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,161 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,08,566 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 179 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,387 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,8,404 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,0,8,161 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,387.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,408.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15.50 डॉलर की गिरावट के साथ 3,392.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.75 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 36.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
MCX | Open | Last Close | LTP |
सोना | 99,202 | 99,537 | 99,290 |
चांदी | 1,08,161 | 1,08,566 | 1,08,387 |
Comex | Open | Last Close | LTP |
सोना | 3,387.10 | 3,408.10 | 3,392.60 |
चांदी | 36.75 | 36.91 | 36.66 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)