facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

भारी बारिश के बीच दिल्ली में सब्जियों के दाम स्थिर, परिवारों को बजट संभालने में मिल रही राहत

Advertisement

दिल्ली में भारी बारिश के बावजूद सब्जियों की कीमत स्थिर, लेकिन सितंबर की तेज बारिश से आपूर्ति बाधित होने और दाम बढ़ने की आशंका

Last Updated- September 02, 2025 | 9:21 PM IST
vegetables
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगस्त के मध्य से उत्तर भारत में तेज मॉनसूनी बारिश के बीच दिल्ली और इसके आसपास के बाजारों में सब्जियों की कीमत स्थिर बनी हुई है। इस इलाके में ज्यादातर सब्जियां उत्तर भारत के खेतों से आती हैं। कीमतें कम होने की वजह से परिवारों को बजट नियंत्रण में  बनाए रखने में मदद मिली है। सितंबर के दौरान भी तेज मॉनसूनी बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण आपूर्ति में व्यवधान और खड़ी फसलें खराब होने की संभावना है। जलवायु प्रवृत्तियों के एक हालिया विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले 5 वर्षों में, अत्यधिक लू और अनियमित वर्षा ने टमाटर, प्याज और आलू (टीओपी) के उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इससे इन रसोई के प्रमुख खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं और खाद्य महंगाई दर खतरनाक स्तर तक पहुंच गई।

इस बीच मौसम विभाग ने अपने ताजा अनुमान में मंगलवार को कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश का मौजूदा दौर अगले 2 दिन तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बहुत भारी बारिश, 21 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - September 2, 2025 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement