facebookmetapixel
Advertisement
इक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंClosing Bell: सेंसेक्स 208 उछलकर 84,273 पर बंद, निफ्टी 68 अंक की तेजी के साथ 25,935 के पार

छोटी कारें भी अब आम लोगों की पहुंच से बाहर: मारुति चेयरमैन

Advertisement

आर सी भार्गव बोले – 88% भारतीय परिवार 10 लाख की कार खरीदने में सक्षम नहीं, छोटी कारों की बिक्री में भी 9% गिरावट

Last Updated- April 25, 2025 | 11:28 PM IST
bhargava

मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) के चेयरमैन आर सी भार्गव ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कार की खरीद मुख्य रूप से उन शीर्ष 12 प्रतिशत परिवारों तक सीमित है जिनकी सालाना आय 12 लाख रुपये से अधिक है, जबकि शेष 88 प्रतिशत लोगों के लिए छोटी कारें भी अफोर्डेबल नहीं रह गई हैं।

उन्होंने कंपनी के वित्तीय परिणाम के बाद संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया, ‘अगर देश के 88 प्रतिशत लोग आय के उस स्तर से नीचे हैं, जहां वे 10 लाख और उससे अधिक कीमत वाली इन कारों को खरीदने में सक्षम नहीं हैं, तो आप ऊंची कार बिक्री वृद्धि कैसे प्राप्त कर सकते हैं? जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, नियामकीय उपायों पर अमल करने की ऊंची लागत से छोटी कारें, सस्ती कारें भी इन लोगों के लिए अफोर्डेबल नहीं रह गई हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमने देखा है कि इस चालू वर्ष में, छोटी कारों (सिडैन और हैचबैक) की बिक्री करीब 9 फीसदी तक घटी है। इसलिए, यदि देश में 88 प्रतिशत लोगों द्वारा खरीदी जाने वाली कार श्रेणी में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है, तो आप वृद्धि कहां से लाएंगे?’ वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में एमएसआईएल का समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4.3 फीसदी घटकर 3,711 करोड़ रुपये रह गया। छोटी कारों की बिक्री में लगातार गिरावट और शहरी बाजारों में कमजोर मांग की वजह से शुद्ध लाभ पर यह दबाव पड़ा है।

सायम के आंकड़े के अनुसार भारत में कुल यात्री वाहन बिक्री वृद्धि 2024-25 में 43 लाख वाहन रही, जो एक साल पहले के मुकाबले महज दो फीसदी अधिक है। भार्गव ने कहा, ‘भारत में प्रति 1,000 लोगों में से केवल 34 की ही कारों तक पहुंच है, जो इस संदर्भ में संभवतः दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे कम है। एक विकासशील देश के लिए, यात्री वाहनों की बिक्री में प्रति वर्ष मात्र दो से तीन फीसदी की वृद्धि दर से, देश में कारों की पहुंच में कोई खास वृद्धि नहीं हो सकती है। यह कुछ हद तक चिंता का विषय है, खासकर इसलिए क्योंकि जैसा कि सायम ने पूर्वानुमान लगाया है, 2025-26 बेहतर वर्ष नहीं होगा। विकास दर एक से दो प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।’

Advertisement
First Published - April 25, 2025 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement