facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

आपूर्ति श्रंखला संकट के बावजूद त्योहारी सीजन की मांग पूरी करने की कोशिश : Mercedes-Benz India

कंपनी ने कहा कि इस साल सितंबर तक उसने 12,768 कारें बेची हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के आंकड़े से 11 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- October 11, 2023 | 4:59 PM IST
Mercedes Benz

मर्सिडीज बेंज इंडिया ने बुधवार को कहा कि त्योहारी सीजन की मांग के बीच इसे आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वह ग्राहकों को अधिक से अधिक कारों की आपूर्ति करने की कोशिश कर रही है।

कंपनी ने कहा कि इस साल सितंबर तक उसने 12,768 कारें बेची हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के आंकड़े से 11 प्रतिशत ज्यादा है।

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने यहां कहा, “हमने सोचा कि सबसे खराब स्थिति को हम छोड़ आए हैं लेकिन आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियां जारी हैं। अब भी कुछ कलपुर्जों का संकट बना हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि इन जोखिमों से कंपनी के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खंड में जीएलए, जीएलसी और जीएलएस ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : Ather ने मारी इंटरनैशनल मार्केट में एंट्री, भारत के अलावा इस देश में भी होगी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री

उन्होंने कहा, “कलपुर्जों और उपकरणों की आपूर्ति के मामले में अब भी चुनौतियां आ रही हैं। इस कारण मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।”

First Published - October 11, 2023 | 4:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट