facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

वाहनों पर ऊंचे आयात शुल्क प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनने की राह में रोड़ा

Advertisement

लैम्बोर्गिनी इटली के सैंट अगाटा बोलोग्नीस के अपने कारखाने में कारें बनाती है। कंपनी ने वर्ष 2024 में भारत में 113 कारें बेचीं जो सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि है।

Last Updated- April 30, 2025 | 11:30 PM IST
Upcoming Cars in 2025: These cars will knock with solid and safety features; New models will come from these companies including Kia, Tata Motors and Maruti सॉलिड और सेफ्टी फीचर्स के साथ दस्तक देंगी ये कारें; Kia, Tata Motors और Maruti समेत इन कंपनियों के आएंगे नए मॉडल
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑटोमोबिली लैम्बोर्गिनी एशिया पैसिफिक के क्षेत्रीय निदेशक फ्रांसेस्को स्कार्दोनी ने बुधवार को बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि वाहनों पर ऊंचे आयात शुल्क से देशों को प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनने में मदद नहीं मिलती है और इसका न केवल कॉरपोरेट आपूर्ति श्रृंखला पर बल्कि उपभोक्ताओं पर भी ‘बुरा प्रभाव’ पड़ता है।

लैम्बोर्गिनी इटली के सैंट अगाटा बोलोग्नीस के अपने कारखाने में कारें बनाती है। भारत मौजूदा समय में वाहनों की पूरी तरह से निर्मित इकाइयों (सीबीयू) पर 110 प्रतिशत तक का आयात शुल्क लगाता है। यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ मौजूदा व्यापार वार्ताओं के तहत भारत ने सीबीयू पर आयात शुल्क घटाकर 10-20 फीसदी तक किए जाने का प्रस्ताव किया है।

आयात शुल्कों में प्रस्तावित कटौती के बारे में पूछे जाने पर स्कार्दोनी ने कहा, ‘हमारी हालात पर नजर है। हमारा मानना है कि मुक्त व्यापार समझौता ही अर्थव्यवस्था को प्रतिस्पर्धी बना सकता है और यह उपयोगकर्ता, ग्राहकों, खासकर मोटर वाहन क्षेत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि वहां आपूर्ति श्रृंखला बहुत लंबी है और हमारी कारों पर टैरिफ बहुत ज्यादा हैं।’

उन्होंने कहा, ‘वाहन को ग्राहकों के लिए ज्यादा आकर्षक बनाने के प्रयास में भारत सरकार का यह मजबूत कदम होगा। इसलिए, हम देशों के बीच मुक्त व्यापार का पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं। हमारा मानना है कि देशों के बीच टैरिफ से प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनने में मदद नहीं मिलेगी।’

स्कार्दोनी ने लैम्बोर्गिनी की नई कार टेमेरारियो पेश करने के बाद अखबार से बात की। इस कार की शुरुआती कीमत 6 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार 343 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड पर चल सकती है और महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी ने वर्ष 2024 में भारत में 113 कारें बेचीं जो सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि है। हालांकि अन्य देशों की तुलना में इस इतालवी कार निर्माता के लिए भारत छोटे बाजारों में से एक है। 

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement