पुलिस के अनुसार महिला प्रकाशबाई सोधिया और उसके पति करण सिंह सोधिया के बीच आपसी विवाद के बाद करण ने अपनी पत्नी के शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। उसे उपचार के लिए गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर पति करण सिंह सोधिया के खिलाफ दहेज प्रताडना और जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।