facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Suzlon: मैनेजमेंट में बदलाव से शेयर का मूड सुधरा, 4% से ज्यादा उछला; 15 दिसंबर को नए CFO संभालेंगे कमान

सुजलॉन ग्रुप ने राहुल जैन को कंपनी का नया CFO एंड KMP नियुक्त किया गया है। राहुल जैन के पास 20 से अधिक वर्षों का कॉरपोरेट फाइनेंस अनुभव है।

Last Updated- October 29, 2025 | 2:30 PM IST
Suzlon Energy Share Price
Representational Image

Suzlon Energy Share: विंड पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में बुधवार को 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। बीते कई सेशन से एक दायरे में चल रहे इस एनर्जी शेयर का मूड ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट में बदलाव के बाद सुधरा है। सुजलॉन ग्रुप ने बुधवार को ऐलान किया कि राहुल जैन को कंपनी का नया चीफ फाइनैंशल ऑफिसर (CFO) और की मैनेजेरियल पर्सनल (Key Managerial Personnel) नियुक्त किया गया है। जैन 15 दिसंबर 2025 से कार्यभार संभाल लेंगे।

राहुल जैन बने सीएफओ

सुजलॉन ग्रुप ने राहुल जैन को कंपनी का नया CFO एंड KMP नियुक्त किया गया है। राहुल जैन के पास 20 से अधिक वर्षों का कॉरपोरेट फाइनेंस अनुभव है। उन्होंने SRF लिमिटेड में लगभग 17 साल तक ग्रुप CFO के रूप में काम किया और हाल ही में वहां से इस्तीफा दिया।

कंपनी के बयान के मुताबिक, जैन ने SRF में अपने कार्यकाल के दौरान फाइनैंशल ट्रांसफॉर्मेंशन को आगे बढ़ाया, टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग किया और फाइनैंशल अनुशासन को मजबूत किया। बता दें, सुजलॉन ग्रुप के पास 17 देशों में 21 गीगावॉट से ज्यादा इंस्टॉल्ड विंड एनर्जी क्षमता है।

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा कि फाइनैंशल ट्रांसफॉर्मेंशन, मर्जर एंड एक्विजिशन (M&A) और फंडरेजिंग में राहुल के अनुभव से कंपनी को मजबूत बनाने और भविष्य के लिए तैयार कॉन्ग्लोमरेट खड़ा करने में मदद मिलेगी। SRF में रहते हुए जैन ने कंपनी की ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक ग्रोथ को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले, उन्होंने जुबिलेंट ऑर्गेनोसिस लिमिटेड में करीब 10 साल तक काम किया।

Suzlon Share ने पकड़ी रफ्तार

टॉप मैनेजमेंट में बदलाव की खबर का सुजलॉन के शेयर पर पॉजिटिव असर देखने को मिला। सुजलॉन में बुधवार को मामूली तेजी के साथ 56.43 पर कारोबार शुरू हुआ। नई नियु​क्ति के ऐलान के बाद शेयर ने तेजी पकड़ी और इंट्राडे में स्टॉक करीब 4.5 फीसदी उछलकर दिन के हाई 58.77 पर पहुंच गया।

बीते कारोबारी सेशन स्टॉक 56.24 पर सेटल हुआ था। स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 74.30 और लो 46 रुपये है। BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 79,749 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। इस साल अबतक शेयर का करीब 11 फीसदी निगेटिव रिटर्न रहा है। हालांकि, लॉन्ग टर्म रिटर्न देखें तो 2 साल में शेयर 80 फीसदी से ज्यादा उछला है। जबकि 3 साल का रिटर्न 616 फीसदी और 5 साल का 1530 फीसदी रहा है।

First Published - October 29, 2025 | 2:30 PM IST

संबंधित पोस्ट