facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

इंडिगो के खिलाफ शिकायत पर डीजीसीए ने सीसीआई को सौंपा डेटा

Advertisement

इंडिगो ने 1 से 9 दिसंबर के बीच 4,200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं थी। यह संकट डीजीसीए के पिछले महीने पायलटों के लिए आराम एवं काम से जुड़े नए नियम लागू किए जाने के बाद पैदा हुआ।

Last Updated- January 16, 2026 | 8:52 AM IST
DGCA

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ बाजार में अपनी भारी भरकम मौजूदगी का बेजा फायदा उठाने से जुड़े एक मामले की जांच में भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) को कुछ अहम आंकड़े सौंपे हैं। इनमें यात्री संख्या, क्षमता संकेतक, विमानन कंपनियों का सालाना राजस्व सहित कुछ अन्य जानकारियां शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस ने सीसीआई द्वारा मांगी कुछ जानकारियां देने के लिए विमानन नियामक से अतिरिक्त समय मांगा है।

सीसीआई ने इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ पिछले महीने मिली शिकायत की प्रारंभिक जांच के तहत ये जानकारियां मांगी थीं। नतीजों के आधार पर सीसीआई अपने महानिदेशक कार्यालय द्वारा विस्तृत जांच के लिए आदेश जारी कर सकता है।

डीजीसीए ने सीसीआई के साथ वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सभी विमानन कंपनियों के यात्रियों की संख्या के साथ सितंबर, नवंबर और दिसंबर 2025 की मासिक यात्री संख्या से जुड़ी जानकारियां भी साझा की हैं। डीजीसीए द्वारा संकलित जानकारियों में स्पाइसजेट, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और आकाश एयरलाइंस शामिल हैं।

सितंबर और दिसंबर 2025 के बीच इंडिगो द्वारा विशेष रूप से संचालित मार्गों से संबंधित जानकारियां भी डीजीसीए सीसीआई को साझा कर रही है। विमानन नियामक ने सीसीआई को वित्त वर्ष 2021-22 से वित्त वर्ष 2024-25 तक विमानन कंपनियों के वर्षवार राजस्व विवरण दिए हैं।

डीजीसीए ने आयोग को यह भी बताया कि विमानन कंपनियों को वायु परिचालक प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए विमान उड़ान क्षमता, यात्रियों को ले जाने सहित अपने कार्यों से संबंधित मासिक सांख्यिकीय आंकड़े साझा करना होगा।

प्रतिस्पर्द्धाअधिनियम के तहत प्रभुत्व का दुरुपयोग अपवर्जनात्मक एवं अलगाववादी और शोषणकारी आचरण को जन्म दे सकता है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि इंडिगो मामले में जांच शोषणकारी आचरण पर केंद्रित रह सकती है।

एक शिकायतकर्ता ने आयोग को बताया कि उड़ान रद्द होने के कारण उसे ढाई गुना अधिक दाम चुका कर टिकट खरीदना पड़ा। सूत्रों ने कहा कि सीसीआई इस मुद्दे को केवल एक ग्राहक के नहीं बल्कि बड़े उपभोक्ता हित के नजरिये से देखेगा।

अधिनियम की धारा 4 प्रमुख स्थिति के दुरुपयोग को प्रतिबंधित करती है। अधिनियम दबदबे को स्वयं प्रतिबंधित नहीं करता है मगर अनुचित या अनुचित मूल्य निर्धारण के माध्यम से ऐसी स्थिति का शोषण करने पर आयोग द्वारा दंड लगाया जा सकता है।

इंडिगो ने 1 से 9 दिसंबर के बीच 4,200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं थी। यह संकट डीजीसीए द्वारा पिछले महीने पायलटों के लिए आराम एवं काम से जुड़े नए नियम लागू किए जाने के बाद उत्पन्न हुआ।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement