facebookmetapixel
Advertisement
National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलान

पिछले 25 वर्षों में राजधानी दिल्ली में हुए 25 धमाके

Advertisement

पिछले 25 वर्षों में दिल्ली में 25 बड़े धमाके हुए; 2008 के बाद 13 प्रमुख हमलों में 788 से अधिक मौतें हुईं, जबकि 2000 से 2025 तक इन हमलों में 74% की कमी आई।

Last Updated- November 12, 2025 | 12:32 PM IST
Red Fort Car Blast
Representative Image

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को चलती कार में हुआ धमाका 14 साल पहले 2011 में इसी तरह के आतंकी हमले की याद दिलाता है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी पूरी तरह सिहर उठी थी। यूं तो उसके बाद भी छोटे-छोटे आतंकवादी हमले हुए, लेकिन वे उतने गंभीर नहीं थे।

पिछले 25 वर्षों के दौरान देश में आतंकवादियों ने 6,289 धमाके किए हैं, इनमें 25 घटनाएं केवल दिल्ली में हुई हैं। वर्ष 2008 से लेकर 10 नवंबर 2025 तक (दिल्ली धमाका, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हुई) देश में 13 प्रमुख आतंकवादी घटनाएं हुईं, जिनमें कुल 788 से अधिक लोगों की जान चली गई।

समय-समय पर आतंकी घटनाएं देश को झकझोरती रही हैं, लेकिन विशेष बात यह है कि 2000 के बाद से अब 2025 तक इन हमलों में 74 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

ढाई दशक की इस अवधि में सबसे अधिक 420 आतंकी हमले 2005 में हुए थे, जबकि 809 मामलों के साथ सबसे ज्यादा आकस्मिक विस्फोट 2015 में सामने आए थे। सन 2000 के बाद से सबसे अधिक 1,027 आतंकी विस्फोट मणिपुर में हुए। इसके बाद असम में 696 घटनाएं हुईं। वर्ष 2008 के बाद से 13 प्रमुख आतंकवादी विस्फोटों की जांच पुलिस, एनआईए समेत अन्य एजेंसियों द्वारा की गई।

Advertisement
First Published - November 12, 2025 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement