facebookmetapixel
Advertisement
Kerala Assembly Election Results 2026: UDF की बढ़त बरकरार, वाम का आखिरी किला भी ध्वस्तHDFC Defence Fund में SIP और STP पर ₹25,000 की लिमिट, निवेशकों के लिए क्या मायने?बंगाल में BJP की ‘सुनामी’: 190+ सीटों के साथ कैसे ढहा ममता बनर्जी का ‘अजेय’ किला, 5 प्वाइंट्स में समझिएPuducherry election results 2026: रुझानों में रांगास्वामी की सरकार को बढ़त, सत्ता वापसी की राह साफतमिलनाडु में विजय की ‘विक्ट्री’: 2 साल पुरानी पार्टी और 100+ सीटें, कैसे ‘थलपति’ ने पलटा पूरा गेम?West Bengal elections: BJP की जीत से बाजार में आएगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताया बड़ा संकेतAssam Election Results 2026: रुझानों में BJP+100 सीटों के करीब, कांग्रेस पीछेBreakout Stocks: 3 शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत, 3-4 हफ्तों में 13% तक अपसाइड की उम्मीदKotak Bank Q4: मुनाफा बढ़ा, NPA घटा, अब क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने बताई स्ट्रैटेजी और टारगेटWest Bengal Election Results 2026: रुझानों में BJP को प्रचंड बहुमत, TMC को बड़ा झटका

हिंदुस्तान जिंक में हिस्सा लेगी वेदांत!

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 10:28 AM IST
vedanta share price

वेदांत समूह हिंदुस्तान जिंक में 6 फीसदी हिस्सेदारी और खरीदने की योजना बना रही है। अभी हिंदुस्तान जिंक में उसकी 64.9 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार हिंदुस्तान जिंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। हिंदुस्तान जिंक में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने पर अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांत को करीब 7,900 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। सौदा हुआ तो कंपनी पर सरकार का विशेष अधिकार नहीं रहेगा।

फिलहाल हिंदुस्तान जिंक में सरकार की हिस्सेदारी 29.5 फीसदी है। वेदांत के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने हाल ही में एक समाचार चैनल पर बताया था कि ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये हिंदुस्तान जिंक में 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की सरकार की योजना है। बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि वेदांत 1 अरब डॉलर जुटाने के लिए तीन विदेशी बैंकों के साथ बात कर रही है और इस रकम का उपयोग वह हिंदुस्तान जिंक में सरकार की हिस्सेदारी खरीदने में करेगी।

इस साल 3 फरवरी को निवेश एवं लोक संपत्ति विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा था कि सरकार हिंदुस्तान जिंक में अपनी बाकी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा मार्च अंत तक बेच सकती है। इससे सरकार को चालू वित्त वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये का संशोधित विनिवेश लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को बंद शेयर भाव के मुताबिक हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचने से सरकार को करीब 19,755 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने से वेदांत को विदेश में अपना जस्ता कारोबार हिंदुस्तान जिंक के साथ विलय करने की योजना में मदद मिलेगी। हिंदुस्तान जिंक के निदेशक मंडल में सरकार के प्रतिनिधियों ने 17 फरवरी को वेदांत का यह प्रस्ताव खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि यह अल्पांश शेयरधारकों के हितों के खिलाफ है।

इस बारे में जानकारी के लिए वेदांत के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

पिछले साल मई में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने हिंदुस्तान जिंक में सरकार के 124 करोड़ शेयर बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

हिंदुस्तान जिंक और वेदांत जिंक का विलय समूह की आने वाली वित्तीय देनदारी पूरी करने के लिहाज से अहम है। 9 फरवरी को एसऐंडपी ने आगाह किया था कि बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध वेदांत की प्रवर्तक कंपनी वेदांत रिसोर्सेस की नकदी इस बात पर निर्भर है कि वह 2 अरब डॉलर जुटा पाती है या नहीं और हिंदुस्तान जिंक के साथ विलय कर पाती है या नहीं।

वेदांत रिसोर्सेस की वेदांत में 70 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वजह से हिंदुस्तान जिंक में इसका करीब 65 फीसदी स्वामित्व है। बैंकरों का कहना है कि समूह फिलहाल हिंदुस्तान जिंक के सौदे को मार्च बीतने से पहले पूरा करने पर ध्यान दे रहा है मगर सब कुछ सरकार पर निर्भर करता है।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 10:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement