facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राख

नए शेयर सूचीबद्ध होने से पहले 9 फीसदी टूटा वोडा आइडिया

Advertisement

एफपीओ की भारी मांग के बाद वोडा आइडिया ने नए शेयर 11 रुपये पर जारी करने का फैसला किया है जो कीमत दायरे का ऊपरी स्तर है।

Last Updated- April 24, 2024 | 11:16 PM IST
vodafone idea

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर बुधवार को 9 फीसदी की गिरावट के साथ 13.1 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर में तेज गिरावट 16.36 अरब नए इक्विटी शेयरों की सूचीबद्धता से पहले देखने को मिली जो 18,000 करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) के तहत जारी हो रहे हैं।

एफपीओ की भारी मांग के बाद वोडा आइडिया ने नए शेयर 11 रुपये पर जारी करने का फैसला किया है जो कीमत दायरे का ऊपरी स्तर है। आखिरी बंद भाव अभी भी एफपीओ कीमत से 19 फीसदी ज्यादा है।

एक ब्रोकरेज के अधिकारी ने कहा कि वोडा आइडिया के कुछ मौजूदा निवेशकों ने इस चिंता के बाद नकदी निकाली कि नए शेयर इसकी कीमत पर नीचे की ओर दबाव बढ़ाएंगे। साथ ही कुछ एफपीओ आवेदक भी शेयर बेचने में सक्षम हुए क्योंकि नए शेयर बुधवार रात को क्रेडिट हो जाएंगे जिनका इस्तेमाल डिलिवरी के लिए किया जा सकता है।

वोडा आइडिया का एफपीओ देश का सबसे बड़ा था जिसमें पेश शेयरों के मुकाबले करीब सात गुना मांग आई और ज्यादातर बोली विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने लगाई। एफपीओ के बाद वोडा आइडिया की चुकता पूंजी बढ़कर 66,483 करोड़ हो गई और बकाया शेयर करीब 66.5 अरब हो गए। दोनों मामलों में देश में सूचीबद्ध फर्मों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने मंगलवार को कहा था कि वोडा आइडिया की बड़ी समस्या एफपीओ व टैरिफ बढ़ोतरी के बाद भी उसकी बैलेंस शीट में है। उसकी 2.5 लाख करोड़ रुपये की देनदारी है।

नुवामा ने कहा कि बिड़ला समूह की फर्म को अपनी देनदारी पूरी करने के लिए सरकार से कुछ छूट की दरकार होगी और अगर वह इसका प्रबंध कर भी लेती है तो उसे स्थापित कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करनी है जिनकी वित्तीय स्थिति अच्छी है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हम दूरसंचार क्षेत्र पर सकारात्मक हो गए हैं और मान रहे हैं कि टैरिफ बढ़ोतरी और सरकार की मदद से परिचालकों की वित्तीय स्थिति व रिटर्न प्रोफाइल मजबूत होगा। हम भारती को इस क्षेत्र में सबसे अच्छा मानते हैं और अपनी लक्षित कीमत बढ़ाते हुए उसे खरीद की रेटिंग दे रहे हैं।

हम वोडा आइडिया की लक्षित कीमत भी बढ़ाते हुए उसे निवेशित रहें की रेटिंग दे रहे हैं क्योंकि हमें लगता है कि कंपनी परिचालन में बनी रहेगी। नुवामा ने वोडा आइडिया की लक्षित कीमत 14 रुपये बताई है।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement