facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की आरडी स्किम पर Interest Rate बढ़ा, जानें कितनी हुई वृद्धि

Advertisement

दो साल और तीन साल की एफडी पर ब्याज 7 प्रतिशत है जबकि 5 साल की सावधि जमा पर 7.5 प्रतिशत है।

Last Updated- September 29, 2023 | 10:54 PM IST
Post Office saving scheme

Post Office RD Scheme Interest Rate: सरकार ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए 5 साल की आवर्ती जमा (RD Scheme) योजना पर ब्याज दर 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दी है। हालांकि पीपीएफ समेत अन्य सभी छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वित्त मंत्रालय के शुक्रवार को जारी परिपत्र के अनुसार वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 8.2 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा, जो सभी लघु बचत योजनाओं में सबसे ज्यादा ब्याज है। भारत में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक इस योजना में व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से निवेश कर सकेंगे और कर लाभ के साथ नियमित आमदनी प्राप्त कर सकेंगे।

इसी तरह बचत जमा पर 4 प्रतिशत और एक साल की सावधि जमा पर 6.9 प्रतिशत ब्याज पहले की तरह मिलता रहेगा। दो साल और तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज 7 प्रतिशत है जबकि 5 साल की सावधि जमा पर 7.5 प्रतिशत है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लघु बचत पर ब्याज दरें प्रायः जी-सेक प्रतिफल से जुड़ी होती हैं। बैंक आफ बड़ौदा में मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘पिछले 3 महीने के दौरान जी-सेक प्रतिफल स्थिर रहा है। संभवतः यही वजह है कि सरकार ने इन योजनाओं में ब्याज दरें यथावत रखी है।’

लघु बचत योजनाएं सरकार समर्थित निवेश विकल्प होती हैं, जिसमें रिटर्न की गारंटी मिलती है। इन लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की हर तिमाही सरकार द्वारा समीक्षा की जाती है।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि परिवारों की शुद्ध वित्तीय बचत कई दशक के निचले स्तर पर है। यह 2022-23 में जीडीपी का 5.1 प्रतिशत है, जो 2021-22 में 7.2 प्रतिशत था।

वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि घरेलू बचत पर कोई दबाव नहीं है और लोग वाहन और मकान खरीदने में पैसे खर्च कर रहे हैं।

मासिक आय खाता योजना पर ब्याज 7.4 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र पर यह 7.7 प्रतिशत और सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) योजना पर 7.1 प्रतिशत है। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत है और यह 115 महीनों में परिपक्व होगा।

परिपत्र के अनुसार, लोकप्रिय बालिका योजना ‘सुकन्या समृद्धि खाता’ पर ब्याज दर 8 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई है। सरकार हर तिमाही में, मुख्य रूप से डाकघरों में संचालित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर अधिसूचित करती है।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement