facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

इंडिगो संकट: DGCA ने 4 उड़ान निरीक्षकों को किया निलंबित, एयरलाइन ने इल्सन को स्वतंत्र समीक्षा के लिए नियुक्त किया

Advertisement

इंडिगो को 1 से 9 दिसंबर के बीच 4,200 से अधिक उड़ान रद्द करनी पड़ीं। डीजीसीए द्वारा चालक दल के लिए नए ड्यूटी नियमों को लागू करने के बाद यह संकट शुरू हुआ था

Last Updated- December 12, 2025 | 11:06 PM IST
IndiGo

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के उड़ान संचालन की निगरानी करने वाले चार उड़ान संचालन निरीक्षकों (एफओआई) को निलंबित कर दिया। 11 दिसंबर के एक आदेश में नियामक ने कहा कि ऋषि राज चटर्जी, सीमा झामनानी, अनिल कुमार पोखरियाल और प्रियम कौशिक को तत्काल प्रभाव से डीजीसीए से ‘मुक्त’ किया जाता है ताकि वे अपने संबंधित मूल संगठनों (विमान कंपनियों) में शामिल हो सकें।

एफओआई आम तौर पर पायलट होते हैं जो प्रतिनियुक्ति पर डीजीसीए में निगरानी के लिए आते हैं लेकिन कानूनी रूप से अपनी मूल विमान कंपनी के कर्मचारी बने रहते हैं। एक बार उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त हो जाने या विमान कंपनी द्वारा उनकी वापसी की मांग करने पर डीजीसीए उन्हें वापस उनके मूल संगठन में भेज देता है।

इंडिगो को 1 से 9 दिसंबर के बीच 4,200 से अधिक उड़ान रद्द करनी पड़ीं। डीजीसीए द्वारा चालक दल के लिए नए ड्यूटी नियमों को लागू करने के बाद यह संकट शुरू हुआ था।

इस बीच, इंडिगो ने घोषणा की कि उसके बोर्ड ने विमानन के दिग्गज जॉन इल्सन को परिचालन संबंधी गड़बड़ी की स्वतंत्र विशेषज्ञ समीक्षा करने के लिए नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इल्सन चीफ एविएशन एडवाइजर्स एलएलसी के प्रमुख हैं। उन्हें विमानन क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव है। इंडिगो ने कहा कि उसका उद्देश्य सुधार के अवसरों के अलावा हाल ही में हुई परिचालन संबंधी गड़बड़ी का स्वतंत्र रूप से मूल कारण विश्लेषण करना है।

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement