facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

जलवायु परिवर्तन की उच्च लागत जानना जरूरी

Advertisement

समूह ने वित्तीय वैश्वीकरण के असर, वित्त की मुक्त आवाजाही और पूरी दुनिया के वित्तीय क्षेत्र में उदारीकरण पर चर्चा की।

Last Updated- June 14, 2023 | 10:49 PM IST
India faces the highest risk from climate change's impact, says IPCC

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि देशों को जलवायु परिवर्तन की संभावित उच्च राजकोषीय लागत और बदलाव वाली नीतियों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कोच्चि में जी 20 के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक से इतर मीडिया से कहा कि हरित ऊर्जा के बदलाव की अनिश्चित गति और और हाल की आपूर्ति से जुड़ी बाधाओं के बाद इस मामले में जागरूकता बढ़ाए जाने की जरूरत है।

सीईए ने कहा, ‘हमें विभिन्न देशों की अलग अलग परिस्थितियों के मुताबिक समझ बढ़ाने की जरूरत है। इससे हम वैश्विक अनुभवों के आधार पर देशों की जरूरतों के अनुरूप ढालकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।’

समूह ने वित्तीय वैश्वीकरण के असर, वित्त की मुक्त आवाजाही और पूरी दुनिया के वित्तीय क्षेत्र में उदारीकरण पर चर्चा की।

नागेश्वरन ने कहा, ‘वित्तीय पूंजी के इस्तेमाल को लेकर अपनी तैयारियों पर हमने चर्चा की, जिसकी हम भारत और अन्य विकासशील देशों के लिए मांग कर रहे हैं। वित्तीय वैश्वीकरण के विषय का यह प्रमुख एजेंडा है। हमने अपनी अध्यक्षता में इसकी पहल की है।’

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement