facebookmetapixel
Advertisement
Senior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आयाबॉन्ड पर टैक्स घटाने की खबर से PNB Gilts में बंपर खरीदारी, 20% उछला शेयरसोना-चांदी में मुनाफावसूली का समय? जानिए अब निवेशकों को क्या करना चाहिएVD Satheesan को मिली केरल CM की कुर्सी, कांग्रेस ने किया आधिकारिक ऐलानQ4 के बाद Tata Motors पर क्यों बंट गई ब्रोकरेज की राय? किसी ने दिया BUY तो किसी ने कहा ‘न्यूट्रल’गाड़ियों की बंपर बिक्री! अप्रैल में पैसेंजर व्हीकल्स की डिमांड 25% से ज्यादा बढ़ी, टू-व्हीलर ने भी लगाया जोरदार छलांग

म्युचुअल फंड उद्योग का 1,000 कंपनियों पर दांव

Advertisement

म्युचुअल फंडों की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां सितंबर में बढ़कर करीब 48 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जिनमें से आधी से ज्यादा पूंजी इक्विटी फंडों के जरिये निवेशित थीं

Last Updated- November 03, 2023 | 10:49 PM IST
Mutual funds

भारत के म्युचुअल फंड उद्योग ने अपने निवेश वाली कंपनियों की संख्या में इजाफा किया है। इक्विटी फंडों में बढ़ते निवेश के बीच इस समय करीब 1,000 कंपनियों में म्युचुअल फंडों का पैसा लगा हुआ है।

प्राइमएमएफडेटाबेस डॉटकॉम के आंकड़े के बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा किए गए विश्लेषण से पता चला है कि जिन ज्यादातर शेयरों में म्युचुअल फंडों का निवेश है, उनमें फ्री फ्लोट कम है और सीमित तरलता के संकेत दिख रहे हैं।

म्युचुअल फंडों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) सितंबर में बढ़कर करीब 48 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जिनमें से आधी से ज्यादा पूंजी इक्विटी फंडों के जरिए लगी हुई थी। कोविड-19 महामारी के बाद से परिसंपत्ति प्रबंधकों के निवेश वाली कंपनियों की संख्या बढ़ी है।

कोविड-19 की अनिश्चितता के बीच जुलाई 2020 में इन कंपनियों की संख्या घटकर 792 रह गई थी। तब से इसमें तेजी से इजाफा हुआ है।

इक्विटी म्युचुअल फंडों का सितंबर 2023 तक 983 कंपनियों के शेयरों में निवेश था, जबकि 2016 में यह आंकड़ा महज 88 था। सभी 983 कंपनियों के विश्लेषण से पता चलता है कि म्युचुअल फंडों ने छोटी कंपनियों में दिलचस्पी बढ़ाई है, क्योंकि उन्होंने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव किया है और पूंजी प्रवाह बढ़ाया है।

टॉप-100 होल्डिंग में एक औसत कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 90,000 करोड़ रुपये था। यह घटकर इससे नीचे की टॉप-100 के लिए करीब 32,000 करोड़ रुपये और इससे भी नीचे (201-983 रैंक) के लिए घटकर 6,000 करोड़ रुपये से कम रह गया।

फ्री फ्लोट का मतलब लोगों के हाथ में और ट्रेडिंग के लिए मौजूद शेयर से है। टॉप-100 होल्डिंग में औसत फ्री फ्लोट करीब 43,000 करोड़ रुपये था। यह इससे नीचे के 100 शेयरों के लिए घटकर 15,000 करोड़ रुपये से कम रह गया। इसके बाद के शेयरों के लिए औसत फ्री फ्लोट करीब 2,000 करोड़ रुपये था।

स्मॉलकैप फंडों में निवेशकों की दिलचस्पी पिछले एक साल में बढ़ी है, जिससे इस फंड श्रेणी को एयूएम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में मदद मिली, जबकि सितंबर 2022 में यह रैकिंग में पांचवें स्थान पर थी। इस फंड श्रेणी की एयूएम एक साल में 61 प्रतिशत बढ़कर 1.98 लाख करोड़ रुपये हो गई।

लगातार निवेश और शेयर कीमतों में तेजी की वजह से एयूएम में इजाफा दर्ज किया गया। पिछले एक साल में निवेशकों ने स्मॉलकैप फंडों में औसतन 2,850 करोड़ रुपये निवेश किए।

लार्जकैप म्युचुअल फंडों के लिए ऐसे समय में शेयरों में सौदे करना कठिन होगा, जब खरीदार और विक्रेता कम हों। शेयरों की अदला-बदली की संख्या से भी पोर्टफोलियो में तेज गिरावट का पता चलता है। शीर्ष-100 म्युचुअल फंड होल्डिंग के लिए औसत कारोबार करीब 200 करोड़ रुपये था।

इसके बाद के 100 शेयरों के लिए यह घटकर 80 करोड़ रुपये से कम रह गया। वहीं शेष शेयरों के लिए यह 20 करोड़ रुपये से कम रहा। बाजार में उतार-चढ़ाव के समय छोटी कंपनियों में कारोबार काफी हद तक घट जाता है।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement