facebookmetapixel
Advertisement
LIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, Nifty 24,600 के नीचे; PSU Bank और Financial Stocks में बिकवालीJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचल

बाजार हलचल: Nifty ‘ओवरबॉट’ जोन में पहुंचा

Advertisement

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी व डेरिवेटिव विश्लेषक सुभाष गंगाधरन ने कहा, निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है, पर तेजडि़ये नियंत्रण में बने हुए हैं।

Last Updated- December 18, 2023 | 12:17 AM IST
Nifty 50

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि दलाल पथ पर लॉन्ग पोजीशन ज्यादा भीड़भाड़ वाला ट्रेड बन गया है और कोई नकारात्मक संकेत इसमें तेज गिरावट ला सकता है। हालांकि मजबूत रफ्तार को देखते हुए (खास तौर से आईटी शेयरों में) किसी तरह की गिरावट का संरक्षण कम से कम अल्पावधि के लिहाज से हो सकता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी व डेरिवेटिव विश्लेषक सुभाष गंगाधरन ने कहा, निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है, पर तेजडि़ये नियंत्रण में बने हुए हैं। और बढ़ोतरी तब हो सकती है जब 21,492 का तात्कालिक प्रतिरोध स्तर सामने आएगा।

अल्पावधि में सतर्कता की दरकार है क्योंकि 14 दिन का आरएसआई 84.93 ‘ओवरबॉट’ यानी जरूरत से ज्यादा खरीदारी के जोन में है। हालांकि 14 हफ्ते का आरएसआई 75.87 है, जो बताता है कि यह बहुत ज्यादा खरीदारी वाले जोन में नहीं है और तात्कालिक लिहाज से और बढ़ोतरी की गुंजाइश है।

इंडिगो में हो सकती है और बढ़त

इंडिगो एयरलाइंस की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर ने इस हफ्ते अपने सबसे लंबी तेजी में से एक दर्ज की। विश्लेषकों ने कहा कि और तेजी बची हुई है क्योंकि देसी यात्रियों की संख्या वित्त वर्ष 24 में 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 15.5 करोड़ पर पहुंच सकती है।

अवरोध के बावजूद ऐसा है, जिसमें विमानों के खड़े किए जाने का मामला और खराब होती आपूर्ति श्रृंखला का मसला शामिल है। इंडिगो को अपने प्रतिस्पर्धियों के कमजोर परिचालन का फायदा भी मिल सकता है।

ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेत

एक दर्जन से ज्यादा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम इस हफ्ते बंद हुए। इनमें से ज्यादातर का ग्रे मार्केट प्रीमियम सकारात्मक है। सबसे ज्यादा मांग रही मोतीसंस ज्वैलर्स के 150 करोड़ रुपये के आईपीओ की, जिसके शेयर के बारे में ग्रे मार्केट के ऑपरेटरों का मानना है कि सूचीबद्धता पर यह करीब तिगुना हो सकता है।

बड़े इश्यू में आईनॉक्स इंडिया और आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ का जीएमपी करीब 80 फीसदी है, वहीं हैप्पी फोर्जिंग का जीएमपी 54 फीसदी। मुथूट माइक्रोफिन और सूरज एस्टेट डेवलपर्स के आईपीओ के लिए प्रीमियम क्रमश: 30 फीसदी व 15 फीसदी है।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement