facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अनिवार्य केवाईसी से मोटर बीमा की मांग घटी

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 7:08 AM IST
SIAM: Retail sale in August

वाराणसी के सुनील कुमार सिंह पिछले 3 दशक से बीमा क्षेत्र में एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। कुमार 2023 के पहले रोजाना औसतन 20 मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी बेचते थे, लेकिन भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) द्वारा 1 जनवरी से ‘अपने ग्राहक को जानें’ (केवाईसी) अनिवार्य किए जाने के 12-13 दिन बाद संख्या कम हो गई। यह सभी नई बीमा पॉलिसियों की खरीद पर लागू किया गया है, चाहे प्रीमियम जितना भी हो।

कुमार और उनका परिवार न्यू इंडिया एश्योरेंस, फ्यूचर जनराली, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोंबार्ड, बजाज अलियांज और इफको टोकियो सहित कई बीमा कंपनियों की सेवाएं देते हैं। उनके मुताबिक उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा बेची जा रही बीमा पॉलिसियों में भी कमी आई है। यह सिर्फ कुमार का मामला नहीं है।

कई और बीमा एजेंट और कंपनियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड ने बातचीत में संकेत दिए कि 1 जनवरी से केवाईसी दस्तावेज अनिवार्य किए जाने के बाद से नई स्वास्थ्य, मोटर, यात्रा व आवास बीमा पॉलिसियों की बिक्री में भारी कमी आई है। खासकर कम प्रीमियम वाली पॉलिसियों की बिक्री में ज्यादा कमी आई है और मोटर सेग्मेंट में 30 से 50 प्रतिशत की गिरावट आई है, खासकर ग्रामीण इलाकों में मांग ज्यादा घटी है। वहीं दूसरी तरफ पॉलिसीबाजार जैसे सेवा प्रदाताओं के कारोबार में 25 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे संकेत मिलता है कि यह कारोबार ऑनलाइन कारोबार के हिस्से में चला गया है। बजाज अलियांज जनरल इंश्योरेंस जैसी कंपनियां इस कदम का स्वागत कर रही हैं, और इसे बीमा उद्योग की लंबे समय से चल रही मांग बता रही हैं।

एक जनरल इंश्योरेंस कमपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न दिए जाने की शर्त पर कहा, ‘सिर्फ मोटर इंश्योरेंस ही नहीं, केवाईसी नियम अनिवार्य किए जाने के बाद कम प्रीमियम की सभी पॉलिसियों की बिक्री में गिरावट आई है। इसमें हमारे कारोबार का बड़ा हिस्सा जा रहा है। मोटर इंश्योरेंस में हम कारोबार में 50 प्रतिशत गिरावट देख रहे हैं, जिसमें खरीदार का ब्योरा वाहन खरीदने के समय पहले से ही उपलब्ध होता है।’

जनवरी के पहले गैर जीवन बीमा या जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए केवाईसी दस्तावेज अनिवार्य नहीं थे, जिसमें स्वास्थ्य बीमा, वाहन बीमा और यात्री बीमा पॉलिसी शामिल है। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक पैन या फॉर्म 60 देना अनिवार्य कर दिया गया है। एजेंटों ने संकेत दिए कि ज्यादातर मामलों में ग्रामीण इलाकों में पैन नहीं होता और इसकी वजह से प्रक्रिया पटरी से उतर रही है। वहीं आधार का ब्योरा देने को लेकर अनिच्छा की वजह से भी इसका बड़ा हिस्सा जा रहा है।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 6:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement