facebookmetapixel
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौकाट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किएStocks To Buy: ₹200 से सस्ते ये दो PSU स्टॉक्स दे सकते हैं अच्छा मुनाफा! नतीजों के बाद ब्रोकरेज की BUY रेटिंगअमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिव

वित्त वर्ष 2031 तक भारतीय यात्री वाहन बाजार होगा दोगुना: मारुति सीईओ ताकेउची

घरेलू यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री साल 2021-22 के 30.69 लाख से बढ़कर साल 2022-21 में 38.89 लाख हो गई।

Last Updated- September 13, 2023 | 10:22 PM IST

वित्त वर्ष 2031 तक भारतीय यात्री वाहन बाजार का आकार लगभग दोगुना होकर 70 लाख गाड़ियों तक पहुंचने की उम्मीद है। मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक हिसाशी ताकेउची ने बुधवार को ये बातें कहीं।

वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनियों का संगठन (एक्मा) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, ‘आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया है। यह वाहन कलपुर्जा उद्योग के निरंतर समर्थन और मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है। इसके लिए धन्यवाद।’

उन्होंने कहा कि आगे चलकर अनुमान है कि वित्त वर्ष 2031 तक वार्षिक यात्री वाहन बाजार का आकार 60 से 70 लाख गाड़ियों तक बढ़ जाएगा। घरेलू यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री साल 2021-22 के 30.69 लाख से बढ़कर साल 2022-21 में 38.89 लाख हो गई।

वैश्विक महामारी के बाद इसकी मांग में 26.71 फीसदी का इजाफा हुआ है। भले ही आपूर्ति श्रृंखला के कुछ मुद्दों के कारण बाजार प्रभावित हुआ है।

ताकेउची ने कहा कि एमएसआईएल निर्यात बाजार की विकास क्षमता को लेकर आशावादी है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि परिचालन का पैमाना मौजूदा स्तर से लगभग दोगुना हो जाएगा।

First Published - September 13, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट