facebookmetapixel
Advertisement
फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेतNifty IT Crash: एक्सेंचर के झटके से बाजार में हाहाकार, निफ्टी IT इंडेक्स 2023 के बाद सबसे निचले स्तर परReliance AGM 2026: देश का सबसे बड़ा 4 अरब डॉलर का IPO लाएगी JIO, SEBI के पास ड्राफ्ट जमा

HDFC मर्जर से बुनियादी ढांचा परियोजनाएं होंगी मजबूत: जगदीशन

Advertisement

जगदीशन ने कहा कि एचडीएफसी बैंक चालू वित्त वर्ष में भी 1,000 से अधिक शाखाएं जारी रखेगा

Last Updated- July 19, 2023 | 10:46 PM IST
HDFC Bank share price

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी शशिधर जगदीशन (HDFC Bank CEO) ने कहा है कि हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉर्प (HDFC) के साथ विलय के बाद बैलेंसशीट के आकार में वृद्धि से एचडीएफसी बैंक को बुनियादी ढांचा क्षेत्र की परियोजनाओं में बड़ा निवेश करने में मदद मिलेगी।

एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का विलय (HDFC Merger) 1 जुलाई से लागू हो गया है। विलय वाली इस कंपनी की 30 जून को संयुक्त लोन बुक 22.45 लाख करोड़ रुपये और जमा राशि 20.63 लाख करोड़ रुपये थी।

हर चार साल में कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

जगदीशन ने वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को अपने संबोधन में कहा कि विलय के बाद बड़ी बैलेंस शीट एचडीएफसी बैंक को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बड़ा निवेश करने में सक्षम करेगी। इसका मतलब यह है कि हम भारत की विकास गाथा में अधिक सार्थक रूप से भाग ले सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हर चार साल में कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इन सबके मद्देनजर, जिस रफ्तार से हम वृद्धि करना चाहते हैं, उससे हम हर चार साल में एक नया एचडीएफसी बैंक बना सकते हैं।

इस विलय के अवसर के संबंध में टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे केवल दो प्रतिशत ग्राहक बैंक के जरिये अपना आवास ऋण लेते हैं, जबकि पांच प्रतिशत अन्य संस्थानों के जरिये ऐसा करते हैं। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा अवसर है।

भारत की वृद्धि के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश महत्वपूर्ण: जगदीशन 

उन्होंने कहा कि चूंकि भारत विकास कर रहा है, इसलिए देश भर में घर खरीदने में तेजी ही आएगी और यह अगले दशक में भारत की जीडीपी के प्रमुख चालक के रूप में उभरेगा, खास तौर पर किफायती आवास। उन्होंने कहा कि भारत की वृद्धि के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश महत्वपूर्ण है।

जगदीशन ने कहा कि एचडीएफसी बैंक चालू वित्त वर्ष में भी 1,000 से अधिक शाखाएं जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर बैंक वर्ष के दौरान 1,500 से लेकर 2,000 तक अतिरिक्त शाखाएं जोड़ने की योजना बना रहा है।

बैंक की योजना वित्त वर्ष 24 में 675 ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखाएं (एसयूआरयू) खोलने की है, जिससे उन स्थानों में शाखाओं की कुल संख्या बढ़कर 5,000 हो जाएगी। 31 मार्च, 2023 तक एचडीएफसी बैंक की 7,821 शाखाएं और 8.23 करोड़ ग्राहक थे।

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement