facebookmetapixel
Advertisement
कृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटकाअमेरिका का वीजा झटका: भारतीय यात्रियों की उड़ानों और बुकिंग पर असरउदारीकरण के 35 साल: 1991 के सुधारों से मिली रफ्तार, चिदंबरम बोले- अब भारत को फिर खोलनी होगी अर्थव्यवस्थावित्त वर्ष 27 में वाणिज्यिक क्षेत्र को दोगुने से ज्यादा मिला कर्ज, अप्रैल-जुलाई में 10.65 लाख करोड़ रुपयेजापानी निवेशकों के सामने पिच करेंगे भारतीय स्टार्टअप, गोयल ने ‘शार्क टैंक’ जैसी पहल का दिया सुझावईरान ने 45 जहाज किए ब्लैकलिस्ट, भारतीय रिफाइनरों ने ऐसे जहाजों से दूरी बनाने की तैयारी की

तकनीकी शिक्षा को रोजगार से जोड़े सरकार: समिति

Advertisement

समिति ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि आईटीआई के पारिस्थितिकीतंत्र के असली प्रभाव को जानने के लिए प्लेसमेंट सेल जरूरी है।

Last Updated- August 07, 2023 | 9:31 PM IST
Blue curriculum

संसद की श्रम व कौशल की स्थायी समिति ने कुशल श्रमबल तैयार करने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्लेसमेंट सेल स्थापित करने की जरूरत पर बल दिया।

समिति ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि आईटीआई के पारिस्थितिकीतंत्र के असली प्रभाव को जानने के लिए प्लेसमेंट सेल जरूरी है। समिति ने कौशल विकास मंत्रालय से कहा कि वह आईटीआई में प्लेसमेंट और उद्यमिता सेल स्थापित करने पर ‘गंभीरता’ से कार्य करे। आईटीआई का लघु व मध्यम उद्यमों से समन्वय स्थापित करवाया जाए।

इस रिपोर्ट में प्रशिक्षण महानिदेशालय की कार्यप्रणाली की जांच भी की गई। इस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आईटीआई से उत्तीर्ण हुए छात्रों के आंकड़े को एकत्रित करने और उन्हें सुरक्षित करने के ऐसे समझौते से परस्पर मदद मिल सकती है।’

समिति के अनुसार आईटीआई के पारिस्थितिकीतंत्र के वास्तविक प्रभाव को जानने के लिए नौकरी प्राप्त करने वाले के आंकड़ों का विश्लेषण करना जरूरी है। इससे पारिस्थितिकीतंत्र के कमजोर पक्षों की पहचान हो सकती है और इन्हें नीतिगत हस्तेक्षप के जरिये दूर किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘समिति ने आईटीआई से उत्तीर्ण हुए छात्रों के आंकड़ों को अनिवार्य रूप से अपलोड करने की जरूरत पर बल दिया। इस कार्य को प्रशिक्षण महानिदेशालय अंजाम दे। इस क्रम में आईटीआई से उत्तीर्ण हुए छात्रों के रोजगार की स्थिति पर विस्तृत आंकड़े एकत्रित करने की जरूरत पर बल दिया।’

प्रशिक्षण महानिदेशालय ने सवाल के जवाब में कहा था कि सटीक उपलब्ध नहीं है। हालांकि यह जानकारी है कि स्नातक करने वालों की रोजगार दर कहीं अधिक है। आईटीआई से उत्तीर्ण होने वाले कई छात्रों ने विभिन्न उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनमें से कई छात्रों को स्थायी नौकरी भी मिल गई है। हालांकि कई छात्रों ने उच्च शिक्षा के विकल्प को चुना है।

समिति ने प्रशिक्षण महानिदेशालय को आईटीआई में नए दौर के पाठ्यक्रमों तत्काल शुरू करने की जरूरत पर बल दिया। उद्योगों में नए पाठ्यक्रमों जैसे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, मेकट्रॉनिक्स, डेटा एनलाटिक्स आदि तेजी से बढ़ते क्षेत्र हैं और इनमें रोजगार भी बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement