facebookmetapixel
Advertisement
भारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?पीरामल फाइनैंस का अगले 3 साल में 25% तक असुरक्षित ऋण कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य, ग्रामीण बाजार पर फोकसपहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 4 लाख के पार पहुंचा आंकड़ाIAMAI ने लॉन्च की ‘ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया’, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट-मीशो समेत 80 दिग्गज कंपनियां एक मंच परआर्टिफिशल इंटेलिजेंस से खत्म नहीं होगा IT सेक्टर, बल्कि बढ़ेगी अहमियत: आनंद महिंद्राअनशन के 21वें दिन सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई, प्रदर्शनकारियों ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपफीफा विश्व कप फाइनल की रात चमकेगा बाजार, स्पेन-अर्जेंटीना मैच से कारोबारियों की होगी ताबड़तोड़ कमाईहोर्मुज के बाद अब लाल सागर पर मंडराया संकट, ईरान की धमकी से भारत की तेल आपूर्ति पर बढ़ा खतरापश्चिम एशिया संकट से केरल की रेमिटेंस-आधारित अर्थव्यवस्था को लगा तगड़ा झटका: मुख्यमंत्री वीडी सतीशन

छोटे रिटेल विक्रेताओं के लिए सस्ता लोग मुहैया करा सकती है सरकार

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 7:48 AM IST
loan

केंद्र सरकार छोटे खुदरा विक्रेताओं को सस्ता ऋण मुहैया कराने की पेशकश कर सकती है। साथ ही इस क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले कुछ नियमों को भी आसान बनाया जा सकता है। दो सरकारी अधिकारियों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी है।

इस प्रस्ताव की घोषणा बजट में हो सकती है। इसका उद्देश्य छोटे भौतिक खुदरा क्षेत्र में विकास को पुनर्जीवित करना है, जो एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, टाटा समूह की बिगबास्केट और रिलायंस जैसी कंपनियों के प्रवेश से प्रभावित हुआ है।

सरकार एक ऐसी नीति पर काम कर रही है जिसके जरिये कम ब्याज दरों पर आसानी से कर्ज उपलब्ध कराया जा सके। नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक सरकारी अधिकारी ने बताया। हालांकि, वाणिज्य मंत्रालय ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही किसी भी अधिकारी ने यह ब्योरा नहीं दिया कि सस्ते कर्ज देने के लिए बैंकों को कैसे मुआवजा दिया जाएगा।

यह नीति सरल ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ नई दुकानों और नवीनीकरण के लिए लाइसेंसिंग आवश्यकताओं को भी बदल देगी। रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी कुमार राजागोपालन ने कहा, ‘खुदरा दुकानों को अभी 25 से 50 विभिन्न लाइसेंसों की आवश्यकता होती है। इनमें से कुछ को हर साल नवीनीकृत किया जाता है।’ रॉयटर्स

 

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 7:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement